Post by : Himachal Bureau
शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर बुशहर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह HRTC बस हादसे का शिकार हो गई। सनेई से रामपुर की ओर जा रही बस राय के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह करीब पौने आठ बजे हुआ। बस में चालक और परिचालक सहित करीब 20 लोग सवार बताए जा रहे थे। राय के पास पहुंचने पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बस के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस की सहायता से रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हादसे में वंश नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि 17 घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आने की जानकारी है।
Read Also: कांगड़ा के घोड़ब में आग से मकान राख, अगले महीने बेटी की शादी, बेघर हुआ परिवार
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। फिलहाल बस के अनियंत्रित होने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों का पता चल सकेगा। हादसे में युवक की मौत से क्षेत्र में दुख का माहौल है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
कुमारसैन के गौरव शर्मा की MTV Roadies में एंट्री, चोपाला का ...
शिमला के चोपाला निवासी गौरव शर्मा ने MTV Roadies में कदम रखा। संस्कृत शिक्षक और अंतरराष्ट्रीय कुराश
ब्राहलड़ी और डुढाणा में जल्द बनेंगी संपर्क सड़कें, लगेंगे है...
हमीरपुर के ब्राहलड़ी और डुढाणा में संपर्क सड़कें व हैंडपंप जल्द बनेंगे। सुनील शर्मा बिट्टू ने स्कूल
सदियों पुरानी देव परंपरा के तहत चूड़धार रवाना हुए विजट महारा...
देवउत्थान एकादशी पर सरांह से चूड़धार रवाना हुए देव विजट महाराज, शिरगुल मंदिर में होगा पारंपरिक शाही
हमीरपुर महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रतियो...
Hamirpur News: राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के चार विद्यार्थियों ने जिला निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता
मेहलरू में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेग...
Hamirpur News: मेहलरू में PNB RSETI का 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेगा
हमीरपुर में रैपिडो की शुरुआत, बाइक टैक्सी से सफर करना हुआ आस...
Hamirpur Rapido Service: सुजानपुर, नादौन और भोटा तक बाइक टैक्सी की सुविधा से यात्रियों को नया विकल्प
करियर पॉइंट विश्वविद्यालय में समर्थ स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ...
हमीरपुर के Career Point University में समर्थ स्पोर्ट्स मीट 2026 शुरू। अभिनेता नितिन मेहता ने विद्यार