Post by : Himachal Bureau
हमीरपुर, 9 अक्टूबर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में शनिवार, 10 अक्टूबर को बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत और अन्य कार्यों के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कट रहेगा। इस दौरान शहर के कई क्षेत्रों और कुछ फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के सहायक अभियंता सौरभ राय और विद्युत उपमंडल-1 के सहायक अभियंता कर्ण सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते पक्का भरो, गोपालनगर, श्याम नगर, गुरुकुल स्कूल, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, घरियाणा मसंदा, हीरानगर, गंदा नौण, कृष्णानगर, केंद्रीय विद्यालय, न्यायिक अधिकारी आवास, नडियाणा और मटाहणी में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र खग्गल से जुड़े 11 केवी रोपा, दड़ूही, ब्रांडा और नेरी फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी।
Read Also: रामपुर में HRTC बस खाई में गिरी, एक युवक की मौत, कई यात्री घायल
विद्युत विभाग के अनुसार, 11 केवी अणु-रंगस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भी शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
सहायक अभियंताओं ने बताया कि बिजली लाइनों की मरम्मत का कार्य मौसम और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। यदि 10 अक्टूबर को मौसम खराब होने या किसी अन्य अपरिहार्य कारण से काम नहीं हो पाया, तो इसे अगले सप्ताह किया जाएगा।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स