Author : Rajesh Vyas
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच, जिला कांगड़ा के जॉन पालमपुर की मासिक बैठक दिनांक 16 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे बस अड्डा पालमपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जॉन पालमपुर के अध्यक्ष श्री अशोक सूद ने की। इस अवसर पर जिला कांगड़ा के उपाध्यक्ष श्री बृज पाल सिंह, महामंत्री श्री रमेश रैना तथा पालमपुर जॉन के सचिव श्री दलजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर निगम प्रबंधन तथा प्रदेश सरकार के प्रति गहरा रोष और चिंता व्यक्त की। सदस्यों ने बताया कि 16 फरवरी 2026 तक भी जनवरी 2026 माह की पेंशन जारी नहीं की गई है, जिससे पेंशनरों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई वरिष्ठ नागरिक अपनी दैनिक आवश्यकताओं, दवाइयों और घरेलू खर्चों को पूरा करने में असमर्थ हो रहे हैं।
सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि 1 जनवरी 2016 से देय वित्तीय लाभों का एरियर अब तक जारी नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त पिछले तीन वर्षों से चिकित्सा भत्ते के बिलों का भुगतान भी लंबित है। इस कारण अनेक पेंशनर समय पर उपचार नहीं करवा पा रहे हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि उपचार के अभाव और दवाइयों की कमी के चलते जिला कांगड़ा में लगभग 14 पेंशनरों का निधन हो चुका है, जो अत्यंत दुखद और चिंताजनक है।
पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के अन्य पेंशनरों तथा निगम के कार्यरत कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी कर दिया गया है, लेकिन परिवहन निगम के पेंशनरों को यह लाभ अब तक नहीं दिया गया है। इसे वरिष्ठ नागरिकों के साथ सौतेला व्यवहार बताते हुए मंच ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र ही लंबित पेंशन, महंगाई भत्ता और अन्य एरियर जारी नहीं किए गए, तो पेंशनर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। यहां तक कि विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी भी दी गई। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की स्थिति के लिए सरकार और निगम प्रबंधन स्वयं जिम्मेदार होंगे।
बैठक के दौरान श्री देवराज, जो निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, तथा श्री सतेंद्र कुमार, जो चालक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, ने परिवहन कल्याण मंच की सदस्यता ग्रहण की। मंच की ओर से उनका स्वागत किया गया।
इस बैठक में श्री दलजीत सिंह (सचिव, पालमपुर जॉन), प्राण किशन (उपाध्यक्ष), सुरेंद्र ठाकुर, बिहारी लाल, राकेश शर्मा, प्रीतम चंद, ओमप्रकाश, राजकुमार, बृजमोहन, दलजीत पटियाल, अंबिका प्रसाद, राजेंद्र कुमार सहित लगभग 55 सदस्यों ने भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक का समापन इस संकल्प के साथ किया गया कि पेंशनरों के अधिकारों की रक्षा के लिए मंच हर संभव प्रयास करेगा और आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष भी करेगा।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,