धर्मपुर बाजार में हाई-सेंसिटिव कैमरे से बिगड़ैल वाहन चालकों पर कसेगा शिकंजा
धर्मपुर बाजार में हाई-सेंसिटिव कैमरे से बिगड़ैल वाहन चालकों पर कसेगा शिकंजा

Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP

Jan. 5, 2026 5:26 p.m. 2198

धर्मपुर बाजार में शीतला माता मंदिर के पास चौक पर हाई-सेंसिटिव कैमरा स्थापित किए जाने के बाद यातायात व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। इस कैमरे के लगने से अब ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालक पुलिस की निगरानी से नहीं बच पाएंगे। खासतौर पर बाजार क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और दुर्घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

इस आधुनिक कैमरे की मदद से तेज रफ्तार से वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने और अन्य ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी। तय गति सीमा से अधिक रफ्तार होने पर वाहन चालक का तुरंत चालान कटेगा। पुलिस के अनुसार यह कैमरा दिन-रात यानी 24 घंटे सक्रिय रहेगा और हर गतिविधि पर नजर रखेगा।

पुलिस का मानना है कि कैमरे की निगरानी से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी सुरक्षित रह सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

धर्मपुर पुलिस ने जानकारी दी है कि क्षेत्र के लिए कुल दो हाई-सेंसिटिव कैमरे स्वीकृत किए गए हैं। पहला कैमरा पहले ही सरकाघाट के कैंची मोड़ के ऊपर लगाया जा चुका है, जबकि दूसरा धर्मपुर बाजार में शीतला माता मंदिर के पास स्थापित किया गया है। इन कैमरों से पूरे क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत होगी।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्षण मिलेगा सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का नाम रोशन सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर 51 हजार जुर्माना मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज