Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार तड़के चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई, जिससे श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि मंदिर में ठहरे श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन, नकदी और गहनों को चोरी करने की कोशिश की गई। इस घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और श्रद्धालुओं ने मौके पर ही तीन लोगों को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार पंजाब के कपूरथला से करीब 700 श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने पहुंचा हुआ था। श्रद्धालुओं की ओर से सरकारी लंगर भवन में भोजन की व्यवस्था भी की जा रही थी। शनिवार रात सभी श्रद्धालु विश्राम हॉल में सो रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब तीन बजे कुछ लोग चुपके से हॉल के अंदर दाखिल हुए और सो रहे लोगों के सामान पर हाथ साफ करने लगे।
बताया जा रहा है कि कुछ श्रद्धालुओं की अचानक आंख खुल गई, जिसके बाद उन्होंने संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से मोबाइल फोन, नकदी और कुछ गहने बरामद किए गए। हालांकि कुछ सामान अब भी लापता बताया जा रहा है। घटना का पता चलते ही वहां मौजूद लोगों में भारी गुस्सा फैल गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
पकड़े गए लोगों की पहचान मंदिर न्यास में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों के रूप में हुई। आरोप है कि गुस्साए श्रद्धालुओं ने तीनों को हॉल के खंभों से बांध दिया और उनकी पिटाई भी की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग आरोपियों से पूछताछ करते और उनके पास से सामान बरामद करते दिखाई दे रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मंदिर की सुरक्षा में तैनात निजी सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और तीनों आरोपियों को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने मंदिर प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
मंदिर अधिकारी ने बताया कि तीनों कर्मचारियों को तुरंत सेवा से हटा दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और शिकायत मिलने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स