Author : Sanjay Kumar Bilaspur
उप तहसील भराड़ी के विश्राम गृह में चिट्टा नशा जैसे घातक पदार्थ के बढ़ते खतरे को रोकने के उद्देश्य से एक चर्चा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक संस्कार सोसायटी घुमारवीं द्वारा चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत हुई, जिसमें क्षेत्र के कई लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। सभी ने नशे के खिलाफ खुलकर अपने विचार रखे और इसे समाज के लिए गंभीर समस्या बताया।
बैठक में संस्कार सोसायटी के संस्थापक महेंद्र धर्माणी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नशा केवल किसी एक व्यक्ति या परिवार की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज को कमजोर कर रहा है। उन्होंने जोर दिया कि इस खतरे से निपटने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर काम करना होगा और जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है।
चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि चिट्टे के खिलाफ अभियान की शुरुआत अपने-अपने गांव से की जाएगी और फिर इसे पूरे विधानसभा क्षेत्र व प्रदेश स्तर तक पहुंचाया जाएगा। लोगों ने भरोसा दिलाया कि वे अपने स्तर पर इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे और युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास करेंगे।
बैठक में एक महत्वपूर्ण सुझाव भी सामने आया कि घुमारवीं नगर परिषद और क्षेत्र की 43 पंचायतों को अलग-अलग जोन में बांटकर नशा विरोधी अभियान चलाया जाए। इस प्रस्ताव को सभी ने समर्थन दिया। माना गया कि जोन स्तर पर काम करने से निगरानी मजबूत होगी और नशे के नेटवर्क पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।
महेंद्र धर्माणी ने कहा कि आज युवा पीढ़ी तेजी से नशे की चपेट में आ रही है, जो भविष्य के लिए बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि अब युवतियां भी इस जाल में फंस रही हैं। यदि समय रहते सही कदम नहीं उठाए गए, तो इसके परिणाम जानलेवा हो सकते हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ नशा निवारण केंद्रों को आधुनिक बनाया जाए, ताकि नशे में फंसे युवाओं को सही इलाज और मार्गदर्शन मिल सके।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल प्रशासन पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। हर व्यक्ति को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने बताया कि संस्कार सोसायटी ने वर्ष 2023 से यह जागरूकता अभियान शुरू किया था, जो लगातार जारी है और सकारात्मक असर दिखने लगा है।
बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि प्रदेश के सात जिलों की 17 स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलकर “संजीवनी” नाम से एक समूह बनाया है, जो प्रदेशभर में चिट्टे के खिलाफ जन-जागरूकता फैला रहा है। इस अवसर पर आई.डी. शर्मा, मदन धीमान, अजय शर्मा, राजेश ठाकुर, कृष्ण सिंह ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने समाजिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
हमीरपुर महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रतियो...
Hamirpur News: राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के चार विद्यार्थियों ने जिला निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता
मेहलरू में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेग...
Hamirpur News: मेहलरू में PNB RSETI का 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेगा
हमीरपुर में रैपिडो की शुरुआत, बाइक टैक्सी से सफर करना हुआ आस...
Hamirpur Rapido Service: सुजानपुर, नादौन और भोटा तक बाइक टैक्सी की सुविधा से यात्रियों को नया विकल्प
करियर पॉइंट विश्वविद्यालय में समर्थ स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ...
हमीरपुर के Career Point University में समर्थ स्पोर्ट्स मीट 2026 शुरू। अभिनेता नितिन मेहता ने विद्यार
पालमपुर में वृद्धजनों के सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन का दिया स...
Palampur News: ब्रह्माकुमारी आश्रम में वृद्धजनों के सम्मान पर विशेष कार्यक्रम हुआ। राधा सूद, आईएएस च
मंडी के भरगांव के डॉ. आशीष ठाकुर बने न्यूरोसर्जन, क्षेत्र मे...
मंडी के भरगांव निवासी डॉ. आशीष ठाकुर ने AIIMS Delhi से विशेषज्ञ शिक्षा प्राप्त की। अब श्री हरिहर हॉस
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त