Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
उपमंडल बड़सर के अंतर्गत आने वाले सोहारी पंचायत के गांव डुगियार की होनहार बेटी ईशाली ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए UGC NET (हिंदी) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। अपने दूसरे प्रयास में ही 97.7 परसेंटाइल अंक प्राप्त करने वाली ईशाली ने न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं।
ईशाली की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत और लगन के साथ-साथ पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिझड़ी की पुस्तकालय का विशेष योगदान रहा है। यह पुस्तकालय उनकी तैयारी का मुख्य केंद्र और सफलता का आधार बना। ईशाली ने पुस्तकालय में नियमित रूप से समय बिताते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शांत और अनुशासित वातावरण का लाभ उठाया।
लाइब्रेरियन रचना पटियाल ने ईशाली को मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग प्रदान किया, जिससे उनकी तैयारी सही दिशा में आगे बढ़ी। ईशाली का कहना है, "बिझड़ी लाइब्रेरी का माहौल प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊर्जा से भरा है। यहाँ लाइब्रेरियन और शिक्षकों का सहयोग छात्रों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभा रहा है।"
पीएम स्कूल बिझड़ी केवल ईशाली के लिए ही नहीं, बल्कि दर्जनों युवाओं के सपनों को साकार करने में मदद कर रहा है। स्कूल में मार्गदर्शन और पढ़ाई के सही वातावरण की वजह से कई छात्र पहले ही सरकारी नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो चुके हैं। वर्तमान में लगभग 35 विद्यार्थी इसी लाइब्रेरी में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
ईशाली की इस उपलब्धि पर उनके पिता सतीश कुमार, परिवार के अन्य सदस्य, शिक्षकों और स्थानीय निवासियों ने खुशी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि ईशाली की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। युवाओं में पढ़ाई और मेहनत के प्रति जज्बा बढ़ाने में ईशाली की कहानी महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत करती है।
विशेषज्ञों और शिक्षकों का कहना है कि इस प्रकार की उपलब्धियां यह दिखाती हैं कि यदि युवा मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के साथ पढ़ाई करें तो कोई भी प्रतियोगी परीक्षा कठिन नहीं होती। ईशाली की सफलता ने साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उच्च अंक और परसेंटाइल हासिल कर सकते हैं।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट