Author : Satish Kumar
आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए गतिविधियों को और तेज कर दिया है। पहले विधानसभा स्तर की कार्यकारिणी का गठन किया गया और अब जिला कार्यकारिणी संवाद सम्मेलन के दूसरे चरण की शुरुआत 27 दिसंबर से की जा रही है। इन सम्मेलनों के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर आगामी चुनावी रणनीति पर विचार किया जाएगा।
इन जिला स्तरीय सम्मेलनों में पार्टी के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा और सह-प्रभारी अजय राजपूत कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। वे संगठन की मजबूती, आगामी चुनावों की तैयारी और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर मार्गदर्शन देंगे। इससे पहले पहले चरण में कांगड़ा और चंबा जिलों में ऐसे सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं।
दूसरे चरण के तहत 27 दिसंबर को शिमला, 28 दिसंबर को सोलन और 29 दिसंबर को सिरमौर जिले में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की जाएगी।
सोलन जिला के पर्यवेक्षक उदय डोगरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में मजबूती के साथ एक तीसरे विकल्प के रूप में उभर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा ने वर्षों तक जनता से वादे किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। उन्होंने बताया कि सोलन जिले की पांचों विधानसभा सीटों सोलन, अर्की, दून, नालागढ़ और कसौली में संगठन पूरी तरह तैयार हो चुका है और लगातार नए लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की गारंटियों की नकल कर सरकार बनाई, लेकिन आज तक उन्हें लागू नहीं किया गया, जिससे जनता में नाराजगी है। उदय डोगरा ने कहा कि अब लोग समझ चुके हैं कि जो वादे पूरे होते हैं, वे केवल आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की सरकार करती है।
आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह प्रदेश में ईमानदार राजनीति और जनहित के मुद्दों के साथ पूरी मजबूती से मैदान में उतरने के लिए तैयार है और आने वाले समय में संगठन को और सशक्त किया जाएगा।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट