Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के अवसर पर समीरपुर, हमीरपुर और बड़सर में पार्टी की गौरवशाली यात्रा और उसके संगठनात्मक मूल्यों को याद किया गया। इस अवसर पर समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने ध्वजारोहण किया और पार्टी के इतिहास के गौरवशाली पलों को स्मरण करते हुए कहा कि भाजपा आज जिस ऊंचाई पर खड़ी है, वह अनगिनत राष्ट्रनिष्ठ कार्यकर्ताओं के संघर्ष, तप और बलिदान का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि लाखों कार्यकर्ता ने अपने जीवन का हर क्षण संगठन और राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया। प्रो. धूमल ने भाजपा के अनुशासन, त्याग और संगठन के प्रति समर्पण को नमन करते हुए कहा कि यह पार्टी केवल राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाला एक विचार और मार्गदर्शन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हमेशा समाज और देश की सेवा में अग्रसर रहें और राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्प को मजबूत रखें।
हमीरपुर में बस स्टैंड के समीप स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और जिला पदाधिकारियों के साथ नेता एवं वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं के योगदान को याद करते हुए भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की। राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के त्याग, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के बल पर विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन गई है। उन्होंने बताया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों को पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर जिला सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक जिला संयोजक राम कृष्ण ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करना भाजपा की प्राथमिकता है और प्रकोष्ठ गांव-गांव तक सहकारिता की भावना को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य करेगा।
वहीं, बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इन्द्रदत्त लखनपाल ने कहा कि भाजपा की नींव महान विचारधारा, संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और असंख्य कार्यकर्ताओं के बलिदान पर टिकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पुरोधाओं ने जिन आदर्शों और मूल्यों की स्थापना की, वही आज भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यही बलिदान और अनुशासन पार्टी को निरंतर देश और समाज की सेवा में अग्रसर बनाए हुए हैं।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने भाजपा की स्थापना और उसके संगठनात्मक मूल्यों को याद करते हुए कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि पार्टी का यह सफर संघर्ष, समर्पण और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा से भरा हुआ है और आने वाले समय में भी पार्टी इसी मार्ग पर चलती रहेगी।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट