Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर नगर निगम ने बीते दिन सलासी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (IHM) में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के महत्व पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में Swachh Bharat Mission के लक्ष्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें साफ-सफाई के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, नगर निगम हमीरपुर के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक स्वच्छता केवल नगर निगम का ही नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे का सही प्रकार से पृथक्करण करना अत्यंत आवश्यक है। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग इकट्ठा करके सफाई कर्मचारियों को सौंपना नगर की सफाई प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाएगा।
अतिरिक्त आयुक्त ने विशेष रूप से Tour & Travel और होटल व्यवसाय से जुड़े व्यवसायियों को सलाह दी कि अपनी गाड़ियों में डस्टबिन रखें, ताकि पर्यटकों और यात्रियों द्वारा यात्रा के दौरान कचरा सड़क पर न फैले। साथ ही, उन्होंने इन व्यवसायियों को बाहर से आने वाले पर्यटकों को स्वच्छता के महत्व और साफ-सुथरे वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 60 व्यवसायियों ने भाग लिया। इनमें कृतिका हॉलिडे टूर एंड ट्रैवल्स, चोपड़ा होटल हमीरपुर, नमो रेस्टोरेंट बिझड़ी, वैली व्यू होम स्टे, स्याल रेजिडेंसी और अन्य रेस्टोरेंट संचालक शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से सवाल पूछे, अनुभव साझा किए और स्वच्छता के महत्व पर चर्चा की। अभिषेक वर्मा, मनोज कुमार, सुकरांत, सलोनी ठाकुर, शिवानी गुलेरिया, संजीव पठानिया, आयुष, ऋषि और इशान सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी सहभागिता दिखाई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर IHM के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा और कार्यक्रम समन्वयक प्रनीश पठानिया ने मुख्य अतिथि, सभी स्टेकहोल्डर्स और प्रतिभागियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के कार्यक्रम से पर्यटन और होटल उद्योग में जुड़े व्यवसायियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और शहर में स्वच्छता की दिशा में सकारात्मक बदलाव आएगा।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर