Author : Ashok Kumar Chamba
भारत संजीवनी इनिशिएटिव के अंतर्गत जिला में पशुपालकों को उनके घर-द्वार पर उपलब्ध करवाई जा रही वेटरनरी सेवाओं की समीक्षा को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1962 भारत संजीवनी इनिशिएटिव के तहत मोबाइल वैन के माध्यम से जिला में प्रदान की जा रही पशु चिकित्सा सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुपालकों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी सेवाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित अंतराल पर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित गौसदनों में पशुओं की देखभाल के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएं।
इसके साथ ही उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1962 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए, ताकि पशुपालक किसी भी आपात स्थिति में समय पर वेटरनरी सेवाओं का लाभ उठा सकें।
बैठक में सहायक निदेशक पशुपालन डॉ. मुकुल कायस्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में वर्तमान में चार मोबाइल वैन के माध्यम से पशुपालकों को उनके घर-द्वार पर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पशुपालक टोल फ्री नंबर 1962 पर संपर्क कर वेटरनरी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
इस अवसर पर भारत संजीवनी इनिशिएटिव की ओर से राज्य कार्यक्रम प्रभारी अरुणदीप कौर, डॉ. हर्षित सोनी, डॉ. चेतन नरूला, डॉ. विजय पठानिया सहित नरेंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे।
शिमला में ट्रैफिक जाम ने बिगाड़ी रफ्तार, घंटों तक सड़कों पर ...
शिमला में Traffic Jam से लोग परेशान, Weekend पर वाहनों का दबाव बढ़ा, Parking Problem और Traffic Mana
सैंज कॉलेज ने दृष्टिहीन छात्रों को दिए ईयरफोन, पढ़ाई में मिल...
Sainj College Initiative के तहत blind students को earphones दिए गए, जिससे उनकी study और music learni
सुजानपुर में पहली बार बड़ा एयर शो, सूर्यकिरण टीम करेगी शानदा...
Sujanpur Air Show में IAF Surya Kiran टीम का प्रदर्शन, CM Sukhu और Anurag Thakur होंगे शामिल, लोगों
हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कई जिलों में ...
Himachal Weather Update में बारिश और snowfall से तापमान गिरा, कई जिलों में alert जारी, roads प्रभावि
बिझड़ी के गांवों में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं ...
बिझड़ी के गांवों में DC गंधर्वा राठौड़ ने Development Works, MGNREGA, पंचायत भवन और Drinking Water S
हिमाचल सरकार का सख्त आदेश, कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड और स...
Himachal Govt ने कर्मचारियों के लिए Dress Code अनिवार्य किया। अब Jeans-Tshirt पर रोक और Social Media
हिमाचल बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, 21 मार्च को सुक्खू सरकार...
HP News: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू। 21 मार्च को सुक्खू सरकार बजट पेश करेगी। विशेषाध