पट्टा महलोग अस्पताल में स्टाफ नर्स का तबादला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
पट्टा महलोग अस्पताल में स्टाफ नर्स का तबादला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Author : Satish Kumar

Dec. 26, 2025 3:31 p.m. 3481

दून विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी इलाके पट्टा महलोग में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत लगातार खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होने के बजाय हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। पट्टा महलोग अस्पताल में पहले से ही सीमित संसाधन थे, अब स्टाफ नर्स का भी स्थानांतरण कर दिया गया है, जिससे मरीजों को और परेशानी झेलनी पड़ रही है।

सरकार द्वारा इस सीएचसी को 24 घंटे चलाने की घोषणा तो की गई थी, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। अस्पताल में तैनात एकमात्र डॉक्टर सप्ताह में केवल तीन दिन ही सेवाएं दे पाता है और बाकी दिनों में उसे नालागढ़ डेपुटेशन पर भेज दिया जाता है। इससे आपात स्थिति में मरीजों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है।

आपकी आवाज पट्टा महलोग संस्था के संस्थापक राजकुमार शर्मा, ज्योति गुप्ता, बिट्टू राणा, महेश ठाकुर और सुनीता भारती ने बताया कि यह सीएचसी पूरी तरह राम भरोसे चल रही है। यहां कुल छह कर्मचारियों के सहारे काम हो रहा है, लेकिन सरकार नए कर्मचारी भेजने के बजाय मौजूदा स्टाफ का ही तबादला कर रही है। हाल ही में अस्पताल में सेवाएं दे रही स्टाफ नर्स को धर्मपुर स्थानांतरित कर दिया गया।

राजकुमार शर्मा ने कहा कि सरकारें बदलती रहीं, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के गृह जिले में ही स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं और दून विधानसभा में कांग्रेस का विधायक होने के बावजूद लोगों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं मिल पा रही हैं।

वर्तमान में पट्टा सीएचसी में केवल एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक डेंटल डॉक्टर, एक मिडवाइफ, एक लैब अटेंडेंट और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही तैनात हैं, जबकि जरूरत इससे कहीं ज्यादा है। यह स्थिति स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है।

पट्टा सीएचसी पर बाडिया पंचायत, नालका, पट्टा नाली, कंडोल, भावगुड़ी सहित चंडी, गोयला, जगजीतनगर और कोट बेजा जैसे कई क्षेत्रों की जनता निर्भर है। लोगों का कहना है कि उनकी सेहत को लेकर कोई गंभीर नहीं है। इस मामले में बीएमओ चंडी ने बताया कि रिक्त पदों की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता