हिमाचल में बर्फबारी और घना कोहरा: अगले दिनों का मौसम क्या रहेगा?
हिमाचल में बर्फबारी और घना कोहरा: अगले दिनों का मौसम क्या रहेगा?

Post by : Samir

Dec. 22, 2025 noon 3131

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में एक बार फिर से बर्फबारी का मौसम दस्तक दे रहा है। रविवार को रोहतांग, शिंकुला, दारचा और लाहौल-स्पीति जैसे उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताज़ा हिमपात हुआ। इस बर्फबारी के साथ ही ठंडी हवाओं ने पूरे प्रदेश में ठंडक बढ़ा दी है। दिसंबर के तीसरे सप्ताह में मौसम ने अपना बदलता रूप दिखाया है।

राजधानी शिमला के हिल स्टेशनों और मनाली के ऊंचे इलाकों में रविवार सुबह से बादल छाए रहने से ठंड का असर बढ़ गया। वहीं, मैदानी और निचले इलाकों में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और सड़क यातायात धीमा हो गया। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश के निचले इलाकों में सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

घने कोहरे का अलर्ट:
मौसम विभाग के अनुसार 22 से 25 दिसंबर के बीच बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा पड़ सकता है। हालांकि, 22 से 27 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा और इस दौरान किसी भी जगह बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल कमजोर रहेगा।

पर्यटन स्थलों पर भी बर्फबारी की उम्मीद में शिमला, कुफ़री और मनाली के क्षेत्र सैलानियों से गुलजार हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों को देखते हुए होटल और पर्यटन स्थलों पर रौनक है। लेकिन मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि इस साल 25 दिसंबर को ‘व्हाइट क्रिसमस’ देखने को नहीं मिलेगा और बर्फबारी का दीदार फिलहाल टाल गया है।

राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में ठंड और बढ़ गई है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री और ताबो में 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 11 डिग्री, मनाली में 6.7 डिग्री, कुफ़री में 8.6 डिग्री, नारकंडा में 6.5 डिग्री और कल्पा में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

#मौसम अपडेट #हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनिक मायूस