Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्रीचिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माता की पावन पिंडी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में हवन यज्ञ में भी भाग लिया और आस्था प्रकट की।
दर्शन उपरांत अनुराग ठाकुर ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं जैसे साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी अधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर सांसद ने स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण व्यापारियों को आ रही समस्याओं को सुना और उनके सुझावों पर विचार-विमर्श किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और स्थानीय लोगों के हितों का ध्यान रखना प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा माता श्रीचिंतपूर्णी मंदिर के विकास के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया जा चुका है। अब जरूरत है कि इस बजट का सही दिशा में उपयोग हो ताकि मंदिर का दीर्घकालीन विकास हो सके और भविष्य में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें।
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद...
भारी बारिश के बीच landslide से Chamba-Tissa road पर ट्रैफिक ठप रहा, PWD टीम ने JCB मशीन से मलबा हटाक
सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया...
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में वन विभाग की special wildlife टीम ने 2 घंटे के rescue operation के बाद हम
शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प...
Kangra Shahpur के Gubbar गांव में 500 KW solar plant लगेगा, renewable energy को बढ़ावा मिलेगा, सरकार
आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी...
Shimla Municipal Corporation का budget अब Property Tax और Garbage Fee पर निर्भर, building map और com
जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित...
Hamirpur Bhoranj के Jahu उपतहसील परिसर में photocopy services के लिए 6 फरवरी तक sealed tender जमा कर
कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जार...
Hamirpur Nadaun के Kuthar क्षेत्र में TCP rules तोड़कर निर्माण करने पर व्यक्ति को notice, illegal co
कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड...
MCX Market में Gold और Silver की कीमतों में तेज बढ़ोतरी investors की safe investment में बढ़ी रुचि ज