Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में एडीसी हमीरपुर अभिषेक कुमार गर्ग ने महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज और देश के विकास की कल्पना महिलाओं की भागीदारी के बिना नहीं की जा सकती। यदि समाज की महिलाएं किसी कारणवश पीछे रह जाती हैं, तो वह समाज हमेशा पिछड़ता है।
अभिषेक कुमार गर्ग ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। चाहे वह मनरेगा जैसी सरकारी योजनाओं में कार्य करना हो, विमान उड़ाना हो, मॉडलिंग या अभिनय हो, महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी योग्यता और प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक दौर में भी महिलाएं असमानता, भेदभाव और अत्याचार का सामना कर रही हैं। इसलिए आज भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाना आवश्यक है ताकि महिलाओं को उनके अधिकारों और समाज में उनके महत्व के प्रति जागरूक किया जा सके।
एडीसी ने महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं समाज और परिवार का आधा हिस्सा हैं और उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं का सम्मान करना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है और समाज में उनके अधिकारों, सुरक्षा और समान अवसरों को सुनिश्चित करना आवश्यक है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और देश के विकास में अहम योगदान दे रही हैं।
इस अवसर पर अभिषेक कुमार गर्ग ने यह भी बताया कि माननीय मुख्यमंत्री ने तृतीय श्रेणी की सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वंशिका परमार, मिस इंडिया अर्थ 2022 और हिमाचल प्रदेश इको टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व में 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ सभी महिलाओं को अवश्य उठाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कर्मचारियों और अन्य महिलाओं ने जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके अलावा महिलाओं के लिए लेमन स्पून रेस, बैलून गेम, म्यूजिकल चेयर और मटका फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
एडीसी अभिषेक कुमार गर्ग ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीता कुमारी, जिला पंचायत अधिकारी बबीता गुलेरिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी टोणीदेवी, कुलदीप सिंह चौहान, रिटायर्ड जिला कार्यक्रम अधिकारी कल्याण सिंह और रिटायर्ड बाल विकास परियोजना अधिकारी बलवीर सिंह बिड़ला सहित जिला की विभिन्न आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित थीं।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर