Post by : Himachal Bureau
मंडी के ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के लिए औपचारिक निमंत्रण प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनपद के आराध्य और बड़े देव के रूप में पूजनीय देव कमरूनाग को महोत्सव का पहला निमंत्रण (न्यून्द्रा) प्रदान किया गया।
यह न्यून्द्रा महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की ओर से उपमंडलाधिकारी (गोहर) देवी लाल द्वारा धन्यारा के गौत गांव स्थित देवता की कोठी में विधिवत रूप से सौंपा गया।
शिवरात्रि महोत्सव की परंपरा के अनुसार इस वर्ष कुल 216 देवी-देवताओं को आमंत्रित किया जाएगा। इस बार सभी निमंत्रण पत्र पारंपरिक मंडी कलम शैली में विशेष रूप से तैयार किए गए हैं। बड़े देव कमरूनाग को दिया गया यह पहला न्यून्द्रा भी इसी कलात्मक शैली में बनाया गया है।
शिवरात्रि महोत्सव में बड़े देव कमरूनाग के आगमन का विशेष धार्मिक महत्व है। उनके और भगवान माधव राय के मिलन के बाद ही महोत्सव के धार्मिक अनुष्ठान विधिवत आरंभ होते हैं। देवता के कारदारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बड़े देव कमरूनाग आगामी 14 फरवरी को मंडी पहुंचेंगे। शहर के प्रवेश द्वार पर पारंपरिक स्वागत के साथ ही महोत्सव की गतिविधियों और रौनक का शुभारंभ होगा।
14 फरवरी को पुलघराट में स्वागत समिति द्वारा देव कमरूनाग का विधिवत स्वागत किया जाएगा। इसके बाद श्री माधव राय मंदिर में उपायुक्त अपूर्व देवगन उनके स्वागत करेंगे, जहां बड़े देव और माधव राय का मिलन होगा। तत्पश्चात राज परिवार द्वारा पारंपरिक स्वागत के बाद देव कमरूनाग टारना स्थित माता श्यामाकाली मंदिर में विश्राम करेंगे और महोत्सव के समापन तक वहीं विराजमान रहेंगे। अन्य देवी-देवता भी मंडी पहुंचकर सबसे पहले माधव राय के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद...
भारी बारिश के बीच landslide से Chamba-Tissa road पर ट्रैफिक ठप रहा, PWD टीम ने JCB मशीन से मलबा हटाक
सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया...
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में वन विभाग की special wildlife टीम ने 2 घंटे के rescue operation के बाद हम
शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प...
Kangra Shahpur के Gubbar गांव में 500 KW solar plant लगेगा, renewable energy को बढ़ावा मिलेगा, सरकार
आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी...
Shimla Municipal Corporation का budget अब Property Tax और Garbage Fee पर निर्भर, building map और com
जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित...
Hamirpur Bhoranj के Jahu उपतहसील परिसर में photocopy services के लिए 6 फरवरी तक sealed tender जमा कर
कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जार...
Hamirpur Nadaun के Kuthar क्षेत्र में TCP rules तोड़कर निर्माण करने पर व्यक्ति को notice, illegal co
कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड...
MCX Market में Gold और Silver की कीमतों में तेज बढ़ोतरी investors की safe investment में बढ़ी रुचि ज