Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में मोबाइल देखने को लेकर एक छोटी बच्ची के घर से चले जाने का मामला सामने आया है। भोरंज क्षेत्र में रहने वाली सात साल की बच्ची अपनी मां के मोबाइल में कार्टून देखने में व्यस्त थी। जब मां ने उसे फोन छोड़कर खाना खाने के लिए कहा तो बच्ची नाराज हो गई और कुछ समय बाद चुपचाप घर से बाहर निकल गई।
बच्ची के पिता पेशे से मिस्त्री हैं और वह सुबह करीब सात बजे लकड़ी लाने के लिए बाहर गए हुए थे। घर में मां अपने काम में लगी हुई थी और बच्चों के साथ व्यस्त थी। जब उसने बेटी को थोड़े सख्त लहजे में बुलाया तो बच्ची को बुरा लगा और वह बिना बताए घर से चली गई। कुछ देर बाद परिजनों को बच्ची के घर में न होने की जानकारी मिली।
परिजनों ने तुरंत इस मामले की सूचना भोरंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरू कर दी। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और बच्ची की गतिविधियों का पता लगाया गया।
करीब चार घंटे की मेहनत के बाद पुलिस ने बच्ची को लापता स्थान से लगभग पांच किलोमीटर दूर पूर्वाह्न करीब 11 बजे सुरक्षित ढूंढ लिया। बच्ची पैदल चलते हुए काफी दूर पहुंच गई थी, लेकिन किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
इस मामले में एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि समय रहते पुलिस की टीम ने कार्रवाई की और बच्ची को सुरक्षित ढूंढ लिया गया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से दूर रखें और उनसे प्यार व समझदारी से बात करें।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट