Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की समान भौगोलिक संरचना और पहाड़ी क्षेत्रों में विकास से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में आधारभूत ढांचे, सड़क कनेक्टिविटी, आपदा प्रबंधन, पर्यटन, कृषि आधारित आजीविका और पर्यावरण संतुलन जैसी समस्याएं लगभग समान हैं।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने अनुभवों का आदान-प्रदान करने और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने पर सहमति जताई, ताकि पहाड़ी क्षेत्रों में सतत विकास को और गति दी जा सके। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी, जनोन्मुखी नीतियों के कारण उत्तराखंड विकास की नई गति से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में आजीविका और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में कृषि, बागबानी, पशुपालन और मधुमक्खी पालन की महत्वपूर्ण भूमिका है। धामी सरकार द्वारा इन क्षेत्रों को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास उल्लेखनीय और प्रशंसनीय हैं। इस चर्चा के माध्यम से दोनों राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने और पहाड़ी विकास के लिए अनुभव साझा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,