Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हिमाचल प्रदेश के नादौन क्षेत्र के ग्वालपत्थर गांव में आज सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के दरवाजे तक पहुंचाना था।
इस स्वास्थ्य शिविर में करीब 70 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। जांच के दौरान डॉक्टरों द्वारा मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यकतानुसार उन्हें दवाइयां भी मुफ्त में उपलब्ध करवाई गईं। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
जानकारी देते हुए कोऑर्डिनेटर मुकेश जरियाल ने बताया कि सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि इस सेवा के माध्यम से नियमित रूप से गांव-गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इस मौके पर डॉक्टर सृजन शर्मा ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। फार्मासिस्ट पूजा ने मरीजों को दवाइयां वितरित कीं, जबकि लैब तकनीशियन मोहिंद्र ने जांच प्रक्रिया में सहयोग किया। इसके अलावा पायलट दीपक और कैंप सहायक रेखा देवी सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी इस शिविर में उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया।
मुकेश जरियाल ने जानकारी दी कि आने वाले समय में भी नादौन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच करवाएं।
गांव के लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें काफी लाभ मिल रहा है, क्योंकि उन्हें अब छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर अस्पताल नहीं जाना पड़ता। यह सेवा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में भी मदद कर रही है।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा सड़क हादसा, बस गिरने से 20 ल...
Udhampur में Bus Accident में पहाड़ी से बस गिरने से 20 लोगों की मौत, कई घायल, Rescue Operation जारी,
श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो विदेशी हिरासत में, सैटेलाइट फोन मिलने...
Srinagar Airport पर Security Check में Satellite Phone मिला, दो Foreigners Detained, Jammu Kashmir A
ई-कॉमर्स कंपनी की लापरवाही, तीन महीने बाद भी उपभोक्ता को नही...
E-commerce Fraud में Online Shopping के दौरान गलत Product Delivery और Refund Delay से उपभोक्ता परेशा
हिमाचल में मौसम बदला, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों म...
Himachal Weather Update में पहाड़ों पर Snowfall और मैदानी इलाकों में Heat बढ़ी, Apple Crop को नुकसान
सिरमौर में लिफ्ट हादसे में युवक की मौत, कंपनी में मचा हड़कंप...
Sirmaur में Lift Accident से युवक की death, rope टूटने से बड़ा हादसा, police investigation जारी, com
सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों के निपटारे में देरी पर सामाजिक क...
Himachal CM Helpline में complaint delay से लोग परेशान, PM Awas Yojana से जुड़ी शिकायत महीनों से लंब
कांगड़ा में सड़क हादसा, ओवरटेकिंग के दौरान ट्रैक्टर चालक ने ...
Kangra में Bus Overtake के दौरान Tractor हादसा, बड़ा नुकसान टला, मौके पर मचा हड़कंप, Police जांच में