Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां वार्ड नंबर-8 स्थित बसंती बाग मार्केट की पार्किंग में अचानक आग लग गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वहां लगे एक बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक तेज स्पार्किंग हो गई और चिंगारियां नीचे खड़ी गाड़ियों पर गिर गईं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पार्किंग क्षेत्र में एक ऑल्टो कार और एक ब्रेजा कार ट्रांसफार्मर के ठीक नीचे खड़ी थीं। अचानक ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियों ने दोनों गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दोनों कारें आग की लपटों में घिर गईं और आसपास अफरा-तफरी मच गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे।
लीडिंग फायरमैन दयाल चंद ने बताया कि यदि आग बुझाने में थोड़ी भी देरी होती तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। आसपास घनी आबादी और दुकानें मौजूद थीं, जिससे बड़ा नुकसान होने का खतरा था। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
इस हादसे में जिन वाहनों को नुकसान पहुंचा उनमें एक ब्रेजा कार, जिसके मालिक पंडित मुरारी लाल निवासी सेक्टर-10 पंचकूला (हरियाणा) हैं, और दूसरी ऑल्टो कार (HP-93-4467) रामकुमार निवासी विकासनगर देहरादून (उत्तराखंड) की थी। दोनों ही गाड़ियां पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। मालिकों ने बताया कि वे रोजाना की तरह अपनी गाड़ियों को वहां पार्क करते हैं और उन्हें इस तरह के हादसे की कोई उम्मीद नहीं थी। मुरारी लाल बद्दी के साईं रोड पर ज्योतिष का कार्य करते हैं, जबकि रामकुमार एक स्थानीय कंपनी में कार्यरत हैं।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण ट्रांसफार्मर में हुई शॉर्ट सर्किट या भारी स्पार्किंग को माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन अब यह भी जांच कर रहा है कि क्या पार्किंग क्षेत्र में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। यह घटना एक बार फिर बिजली ढांचे और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा सड़क हादसा, बस गिरने से 20 ल...
Udhampur में Bus Accident में पहाड़ी से बस गिरने से 20 लोगों की मौत, कई घायल, Rescue Operation जारी,
श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो विदेशी हिरासत में, सैटेलाइट फोन मिलने...
Srinagar Airport पर Security Check में Satellite Phone मिला, दो Foreigners Detained, Jammu Kashmir A
ई-कॉमर्स कंपनी की लापरवाही, तीन महीने बाद भी उपभोक्ता को नही...
E-commerce Fraud में Online Shopping के दौरान गलत Product Delivery और Refund Delay से उपभोक्ता परेशा
हिमाचल में मौसम बदला, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों म...
Himachal Weather Update में पहाड़ों पर Snowfall और मैदानी इलाकों में Heat बढ़ी, Apple Crop को नुकसान
सिरमौर में लिफ्ट हादसे में युवक की मौत, कंपनी में मचा हड़कंप...
Sirmaur में Lift Accident से युवक की death, rope टूटने से बड़ा हादसा, police investigation जारी, com
सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों के निपटारे में देरी पर सामाजिक क...
Himachal CM Helpline में complaint delay से लोग परेशान, PM Awas Yojana से जुड़ी शिकायत महीनों से लंब
कांगड़ा में सड़क हादसा, ओवरटेकिंग के दौरान ट्रैक्टर चालक ने ...
Kangra में Bus Overtake के दौरान Tractor हादसा, बड़ा नुकसान टला, मौके पर मचा हड़कंप, Police जांच में