भोरंज अस्पताल को बड़ी सौगात 24 करोड़ की सीसीयू को सरकार की हरी झंडी
भोरंज अस्पताल को बड़ी सौगात 24 करोड़ की सीसीयू को सरकार की हरी झंडी

Post by : Himachal Bureau

Jan. 31, 2026 2:51 p.m. 179

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर जिले के भोरंज अस्पताल को एक बड़ी स्वास्थ्य सौगात देते हुए गहन चिकित्सा इकाई (सीसीयू) की मंजूरी प्रदान की है। उपायुक्त गंधर्व राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने लगभग 24 करोड़ रुपये के बजट के साथ भोरंज अस्पताल में सीसीयू स्थापित करने को स्वीकृति दी है।

इस परियोजना के तहत अस्पताल परिसर में एक अतिरिक्त अस्पताल ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। साथ ही डॉक्टरों के लगभग 12 और पैरामेडिकल स्टाफ के करीब 20 नए पदों को भरने की भी योजना है। अस्पताल में 50 अतिरिक्त बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिनमें 10 आईसीयू और 6 हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) बेड शामिल होंगे।

सीसीयू में 24 बेड का आइसोलेशन वार्ड, आइसोलेशन कक्ष, डायलिसिस यूनिट तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) इकाई में दो-दो बेड की सुविधा होगी। इसके अलावा अस्पताल में दो अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, दो लेबर-डिलीवरी-रिकवरी (एलडीआर) कमरे और एक पॉइंट-ऑफ-केयर लैब भी स्थापित की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि सीसीयू के पूर्ण होने के बाद भोरंज में ही जिला अस्पताल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में भोरंज विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़कों और परिवहन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत भोरंज अस्पताल परिसर में करीब 11.5 करोड़ रुपये की लागत से एक नए ब्लॉक का निर्माण किया गया था, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया था। इसके साथ ही दूसरे ब्लॉक का निर्माण कार्य भी तेजी से प्रगति पर है। राज्य सरकार ने भोरंज अस्पताल को मॉडल मेडिकल संस्थान का दर्जा देते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति भी की है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प्लांट आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जारी कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड पांगी घाटी में दिखा हिमालयन थार का दुर्लभ झुंड