घुमारवीं में राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व की बात: राजेश धर्माणी
घुमारवीं में राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व की बात: राजेश धर्माणी

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

Jan. 21, 2026 5:03 p.m. 140

घुमारवीं में 1 से 5 फरवरी तक होने जा रही राष्ट्रीय अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता को लेकर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में पहली बार किसी राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, जिससे युवाओं और स्कूली छात्रों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

मंत्री ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 40 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें करीब 800 खिलाड़ी और अधिकारी शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता घुमारवीं स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के परिसर में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और समापन शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे।

राजेश धर्माणी ने कहा कि इस आयोजन से न केवल घुमारवीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और Brand Himachal को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रतियोगिता की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ काम करें और बाहर से आने वाले खिलाड़ी हमारे मेहमान हैं, इसलिए उनके ठहराव, भोजन, परिवहन और सुरक्षा जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लेने की बात भी कही गई।

मंत्री ने यह भी कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को हिमाचल की लोक संस्कृति, खानपान और परंपराओं से परिचित कराया जाए, ताकि वे खेल के साथ-साथ प्रदेश को भी जान सकें। आयोजन से जुड़ी सभी समितियों को अपने दायित्व पूरी निष्ठा से निभाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में भोजन, ठहराव, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ी समितियों ने अपनी तैयारियों की जानकारी दी। निदेशक स्कूल शिक्षा ने बताया कि पिछले दस वर्षों में प्रदेश में कोई राष्ट्रीय प्रतियोगिता नहीं हुई थी, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में यह तीसरी राष्ट्रीय प्रतियोगिता है।

इस अवसर पर उपायुक्त बिलासपुर, एसडीएम घुमारवीं और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

#हिमाचल प्रदेश #खेल समाचार #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #सुखविंदर सिंह सुक्खू #बिलासपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प्लांट आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जारी कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड पांगी घाटी में दिखा हिमालयन थार का दुर्लभ झुंड