Post by : Himachal Bureau
9 अगस्त, 1961 को भाखड़ा बांध का जलस्तर बढ़ने से बिलासपुर का पुराना शहर डूब गया था। इस घटना के साथ ही कहलूर रियासत के कई ऐतिहासिक स्थल पानी में समा गए थे। इसमें रंगमहल, नया महल, पुराने महल, शिखर शैली के 99 मंदिर, स्कूल, कॉलेज, गुरुथान और कचहरी परिसर शामिल थे। अब गोबिंदसागर झील का जलस्तर कम होने से यह ऐतिहासिक मंदिर एक बार फिर उभरने लगे हैं।
धीरे-धीरे पानी कम होने के कारण मंदिरों के गुंबद पानी की सतह पर तैरते हुए दिखाई देने लगे हैं। करीब चार माह पहले ये मंदिर जलमग्न हो गए थे, लेकिन अब जलस्तर कम होने के कारण धीरे-धीरे बाहर आ रहे हैं। कई मंदिर सिल्ट के नीचे दबे हुए हैं, लेकिन कुछ मंदिर हर साल गोबिंदसागर झील में कुछ महीनों के लिए जलमग्न होते हैं और फिर बाहर आते हैं। फरवरी तक यह मंदिर पूरी तरह दिखाई देने लगेंगे।
मुख्य मंदिरों में रंगनाथ मंदिर, खनेश्वर, नारदेश्वर, गोपाल मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर, बाह का ठाकुरद्वारा, ककड़ी का ठाकुरद्वारा, नालू का ठाकुरद्वारा और खनमुखेश्वर मंदिर शामिल हैं। ये हर वर्ष झील के जलस्तर बढ़ने पर डूब जाते हैं और पानी उतरते ही फिर उभर आते हैं।
स्थानीय युवाओं महेश, मनोज, अनूप, अजय शर्मा, गौरव और वरुण का कहना है कि वे बचपन से इस प्रक्रिया को लगातार देखते आए हैं। मंदिर जुलाई माह के बाद जलमग्न होना शुरू हो जाते हैं और जैसे ही बाहर आते हैं, स्थानीय लोग और अन्य जिलों व राज्यों के लोग यहां घूमने और पिकनिक का आनंद लेने आने लगते हैं। यह नजारा पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता है।
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,
बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनि...
Old Monk Rum की आपूर्ति प्रभावित होने से पूर्व सैनिक परेशान, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई के बाद बाजार में
चिट्टा मुक्त अभियान में युवाओं से सक्रिय योगदान की अपील, नरे...
हमीरपुर में चिट्टा मुक्त अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। नरेश ठाकुर ने खेलो