Post by : Himachal Bureau
बिलासपुर वन विभाग ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर अवैध लकड़ी और औषधीय जड़ी-बूटियों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। आरओ नरेंद्र दयाल की अगवाई में मंडी भराड़ी क्षेत्र में 12 गाड़ियां पकड़ी गईं, जिनमें ट्रक, पिकअप और टेंपो शामिल हैं। सभी वाहनों को कब्जे में लेकर कार्यालय पहुंचाया गया।
पकड़ी गई गाड़ियों में से पांच में कशमल की जड़ें, एक में पाइन कोन, दो में फर्न और चार गाड़ियों में अवैध बालन (ईंधन की लकड़ी) लदी पाई गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कशमल और पाइन कोन की खेप मंडी-सुंदरनगर से हरिद्वार भेजी जा रही थी, जबकि अवैध बालन बिलासपुर से पंजाब की ओर ले जाने की तैयारी थी।
वन विभाग के अनुसार, सभी गाड़ियों के पास परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या परमिट नहीं मिला। विभाग ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई वन विभाग की सतत निगरानी और विशेष टीम के प्रयासों का हिस्सा है।
अतिरिक्त वन मंडल अधिकारी बिलासपुर और डीएफओ कुनिहार राजकुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच के निर्देश वन परिक्षेत्र अधिकारी को दिए गए हैं। संबंधित ठेकेदारों और वाहन मालिकों को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। यदि दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी और औषधीय जड़ी-बूटियों की तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। विभाग लगातार ऐसे मामलों पर नजर बनाए हुए है और भविष्य में भी सख्ती जारी रखने का एलान किया है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट