Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP
मंडी का अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 इस बार बेहद भव्य और ऐतिहासिक तरीके से मनाया जाएगा। मंडी नगर की स्थापना के 500 वर्ष पूरे होने के मौके पर यह महोत्सव और यादगार बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इस महोत्सव की प्रथम जलेब 16 फरवरी, दूसरी 18 फरवरी और तीसरी एवं अंतिम 21 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
विधायक धर्मपुर और आम सभा के अध्यक्ष चंद्रशेखर की अध्यक्षता में कांगणीधार के संस्कृति सदन में बैठक हुई, जिसमें देवताओं के ठहराव, सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रम, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, कला और साहित्य महोत्सव, स्मारिका प्रकाशन और वित्तीय संसाधन जुटाने पर चर्चा की गई। चंद्रशेखर ने कहा कि इस बार महोत्सव को पूरे भव्यता और गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। शहर के 500 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 10 प्रमुख स्थान चिन्हित किए जाएंगे, ताकि आमजन और श्रद्धालुओं को शहर के इतिहास की अनुभूति हो।
इस बार महोत्सव के सभी कार्यक्रम एंटी चिट्टा (नशा मुक्ति) अभियान पर आधारित होंगे। पिछले साल शुरू की गई व्यास आरती इस साल भी होगी। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए शामिल किया जाएगा।
खेल गतिविधियों में भी कई प्रतियोगिताएं होंगी। जनवरी में आयोजित क्रिकेट लीग में 32 टीमें भाग लेंगी और कुल 31 मैच होंगे। मंडी जिला के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में केवल हिमाचली कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा मिले। विदेशों के कलाकारों को भी पिछले साल की तरह मंच मिलेगा। सभी कार्यक्रम सेरी मंच पर आयोजित होंगे।
देवताओं के ठहराव को लेकर विभिन्न सुझाव सामने आए। पड्डल मैदान से खेल विभाग कार्यालय तक और इंदिरा मार्केट की छत पर देवताओं को विराजमान करने पर चर्चा हुई। अस्थायी पैगोड़ा शैली के तंबू लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया। अध्यक्ष ने कहा कि स्थल का निरीक्षण कर सभी की सहमति से निर्णय लिया जाएगा और देवताओं को पूर्ण सम्मान मिलेगा।
स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त गाड़ियां और डस्टबिन लगाए जाएंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनकी राशि प्रथम 7100, दूसरा 5100 और तीसरा 3100 रुपये होगी। मेले से पहले नगर निगम सड़कों की मरम्मत करेगा, जबकि लोक निर्माण विभाग मलोरी टनल से पुल घराट तक सड़क की बीयरिंग का काम करेगा।
बैठक में जल प्रबंधन बोर्ड, एपीएमसी, जिला परिषद, नगर निगम और सर्व देवता समिति के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। इस प्रकार मंडी का महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 एक ऐतिहासिक, भव्य और सभी के लिए यादगार उत्सव बनकर उभरेगा।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट