Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इन दर्दनाक घटनाओं में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा पंजेहरा-नालागढ़ सड़क मार्ग पर दोलोवाल महादेव के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार एक अज्ञात तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक ने लापरवाही से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार जस्सी उर्फ जसविंद्र, पुत्र कर्मचंद निवासी गांव बासोवाल सुल्तानी, मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठा। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर गहन निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। दुर्घटनास्थल की फोटोग्राफी की गई और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
दूसरा हादसा सरसा नदी पुल, जगातखाना के समीप हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से गलत दिशा में वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दिलप्रीत सिंह, पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव बैहरमपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस मामले में कार चालक की पहचान विकास, पुत्र प्रदीप कुमार निवासी जौड़ा फाटक, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।
दोनों घटनाओं की पुष्टि करते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिए हैं और जांच प्रक्रिया जारी है। एक मामले में आरोपी चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है, जबकि दूसरे मामले में आरोपी की पहचान हो चुकी है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके। दोनों हादसों के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे