Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्ह घाटी बुधवार सुबह आदमखोर तेंदुए की दहशत से हिल गई। तेंदुए ने एक व्यक्ति की मौत कर दी और पांच अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, तेंदुआ सुबह तीन अलग-अलग गांवों में लोगों पर हमला करता रहा। सबसे पहले यह चंडयाल में पहुंचा और वहां लोगों को अपना निशाना बनाया। इसके बाद भड़याल गांव में दहशत फैलाई, जहां चार लोग घायल हुए।
मलबा यह हुआ कि तेंदुए ने अंत में मलवाणा गांव में 40 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र थुंगु राम निवासी भ्यूली पर हमला किया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बलवीर मंडी में रहते हैं और अपने रिश्तेदारों के पास आए हुए थे। घायल लोगों में साहिब सिंह, दीनानाथ, चंपा देवी, जनित और रेखा देवी शामिल हैं। सभी घायलों का श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, नेरचौक में उपचार चल रहा है।
सुबह-सुबह हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग हथियार और डंडे लेकर घरों से बाहर निकल आए और अपनी सुरक्षा के साथ तेंदुए को खदेड़ने का प्रयास करने लगे। इस दौरान तेंदुए ने फिर से हमला किया, लेकिन ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को मार गिराया गया। मृत तेंदुए का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
स्थानीय प्रशासन और वन विभाग ने ग्रामीणों से सुरक्षा बरतने की अपील की है और तेंदुए के हमले से संबंधित सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। यह घटना इलाके में लोगों की सुरक्षा और वन्य जीवों से जुड़ी चुनौतियों को उजागर करती है।
ऊना कार हादसे में जली युवती की पहचान, सीसीटीवी फुटेज से खुला...
ऊना के भरवाईं-होशियारपुर मार्ग पर खाई में गिरी car में blast के बाद जली युवती की पहचान CCTV footage
हिमाचल में गुजरात-महाराष्ट्र स्थापना दिवस समारोह, राज्यपाल न...
लोक भवन में Gujarat Day और Maharashtra Day पर विशेष कार्यक्रम, राज्यपाल ने सांस्कृतिक एकता और राष्ट्
तपोवन के पास बेसहारा पशु बने हादसे की वजह, बाइक दुर्घटना में...
कांगड़ा में road accident के दौरान बेसहारा पशु से बचने की कोशिश में बाइक स्किड, महिला की मौत। stray
चंबा में चलती एचआरटीसी बस का टायर फटा, चालक की सूझबूझ से टला...
चंबा में HRTC bus का टायर फटने से अफरा-तफरी, चालक की सूझबूझ से बड़ा accident टला। सभी यात्री safe, t
शिमला में कार से 218 बोतल अवैध शराब बरामद, दो युवक गिरफ्तार...
Shimla news में car से 218 शराब बोतलें बरामद, दो युवक arrest, पुलिस की कार्रवाई, अवैध कारोबार पर कड़
एनएच-5 पर अचानक टायर फटा, कार रेलिंग से टकराई, बड़ा हादसा टल...
Solan news में NH-5 पर car का टायर फटने से बड़ा हादसा टला, railings से टकराई गाड़ी, सभी सवार सुरक्षि
हैदराबाद ने मुम्बई को हराया, बड़े लक्ष्य को हासिल कर दर्ज की...
IPL match में Hyderabad ने Mumbai को हराया, शानदार batting से 243 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल, मैच में ख