सावधान: ई-पैन के नाम पर फिशिंग स्कैम, फर्जी लिंक से हो सकती है बड़ी ठगी
सावधान: ई-पैन के नाम पर फिशिंग स्कैम, फर्जी लिंक से हो सकती है बड़ी ठगी

Post by : Himachal Bureau

March 27, 2026 12:52 p.m. 122

अब साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने का एक नया तरीका अपनाया है। इस बार वे ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इस तरह की धोखाधड़ी में लोगों को फर्जी ई-मेल भेजे जाते हैं, जो देखने में बिल्कुल असली जैसे लगते हैं। इन ई-मेल में यूजर को एक लिंक दिया जाता है और कहा जाता है कि वह लिंक पर क्लिक करके अपना ई-पैन डाउनलोड करे।

जैसे ही कोई व्यक्ति इस लिंक पर क्लिक करता है, उसकी निजी जानकारी जैसे बैंक डिटेल्स, पासवर्ड और अन्य जरूरी जानकारी खतरे में पड़ सकती है। साइबर अपराधी इस तरीके को “फिशिंग” कहते हैं। इसमें वे ऐसे ई-मेल भेजते हैं जो सरकारी विभाग जैसे दिखते हैं, लेकिन असल में वे पूरी तरह फर्जी होते हैं।

इनका मकसद लोगों की पर्सनल जानकारी चुराना होता है, जिसका बाद में गलत इस्तेमाल कर उनकी जमा पूंजी तक हड़पी जा सकती है। साइबर सेल शिमला ने इस मामले को गंभीर मानते हुए लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें साफ कहा गया है कि ई-पैन के नाम पर आने वाले ऐसे ई-मेल फर्जी हैं और लोगों को इनसे सावधान रहना चाहिए। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।

अगर आपको अपना ई-पैन कार्ड डाउनलोड करना है, तो इसके लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें। इसके लिए एनएसडीएल और टीआईआईटीएसएल दो ही मान्य वेबसाइट हैं। आपको उसी वेबसाइट पर जाना चाहिए जहां से आपका पैन कार्ड जारी हुआ है। वहां लॉगिन करके ही सुरक्षित तरीके से ई-पैन डाउनलोड किया जा सकता है। यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि पैन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण और संवेदनशील दस्तावेज होता है। अगर इसकी जानकारी किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग जाती है, तो आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।

फिशिंग ई-मेल की पहचान करना भी जरूरी है। ऐसे ई-मेल की आईडी अक्सर सरकारी जैसी नहीं होती और उसमें दिए गए लिंक संदिग्ध होते हैं। इसके अलावा इनमें जल्दबाजी दिखाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे “तुरंत डाउनलोड करें” या “जरूरी सूचना”। कई बार ऐसे ई-मेल में अटैचमेंट डाउनलोड करने के लिए भी कहा जाता है, जो खतरनाक हो सकता है। इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध ई-मेल पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही अपना ई-पैन डाउनलोड करें।

#शिमला #हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती के लिए भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने जताया आभार देहरा वन मंडल की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 16 ट्राले जब्त, गिरोह पर रोक नूरपुर में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 3 गाड़ियां जब्त धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 6 दिन में 900 करोड़ के करीब पहुंची कमाई आईसीसी टी20 रैंकिंग: सूर्यकुमार यादव आगे बढ़े, भारत की बल्लेबाजी फिर मजबूत लोअर कुल्लू किसान संगठन भुंतर की बैठक में शहर और बागवानी मुद्दों पर चर्चा हमीरपुर व्यापार मंडल की बैठक: शहर की समस्याओं और समाधान पर चर्चा नशे के कारण हिमाचल के युवा और परिवार प्रभावित, सख्त कदम उठाने की जरूरत