Post by : Himachal Bureau
रविवार को भारी बर्फबारी के बीच जिला शिमला के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार से 85 वर्षीय अधरंग से पीड़ित बुजुर्ग महिला मरीज को एयरलिफ्ट कर पीजीआई चंडीगढ़ उपचार के लिए पहुंचाया गया। यह पूरी प्रक्रिया प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के प्रयासों से संभव हो पाई।
जानकारी के अनुसार कितरवाड़ी गांव, तहसील डोडरा क्वार की स्थायी निवासी धर्मी पिछले एक सप्ताह से अधरंग की चपेट में थीं और उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। 31 जनवरी को महिला के परिजनों ने एसडीएम डोडरा क्वार और नायब तहसीलदार के संज्ञान में मामला लाया, जिसके बाद बेटे जिया सेन ने प्रशासन से एयरलिफ्ट की गुहार लगाई।
जिला प्रशासन शिमला ने तुरंत इस संबंध में प्रदेश सरकार को पत्र भेजा और एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की मदद से मरीज को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की सिफारिश की। सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एयरफोर्स से संपर्क साधा और रविवार को दो हेलीकॉप्टर डोडरा क्वार भेजे गए।
एक हेलीकॉप्टर से मरीज और एक तीमारदार को एयरलिफ्ट किया गया, जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर से मरीज के अन्य परिजनों को ले जाया गया। पहले मरीज को आईजीएमसी शिमला ले जाने की योजना थी, लेकिन शिमला में मौसम खराब होने के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो सकी, जिसके चलते प्रशासन ने मरीज को सीधे पीजीआई चंडीगढ़ ले जाने का निर्णय लिया।
जीएडी के संयुक्त सचिव अनिल मनकोटिया ने एयरफोर्स के साथ समन्वय स्थापित किया, जबकि एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने पीजीआई में मरीज के चेकअप और इलाज की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि मरीज को पीजीआई में भर्ती कर लिया गया है और उनका उपचार शुरू हो चुका है, साथ ही प्रशासनिक अधिकारी लगातार परिजनों की सहायता में जुटे हुए हैं।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे