मंडी में मौसम का बदला मिज़ाज बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित
मंडी में मौसम का बदला मिज़ाज बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

Post by : Himachal Bureau

Feb. 2, 2026 12:01 p.m. 2469

मंडी जिला में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। जिले के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। मौसम में आए इस बदलाव से जनजीवन प्रभावित हुआ है और ठंड में भी इजाफा दर्ज किया गया है।

पर्यटन स्थलों पर मौसम खराब होने के कारण सैलानियों की आवाजाही में कमी आई है, जबकि बारिश और बर्फबारी से किसानों को कुछ हद तक राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान औसतन 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान गिरकर 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद जिले में छिटपुट बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। 2 फरवरी को भी मंडी जिला में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

अनुमान के अनुसार जिले में 5 से 15 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों पराशर, शिकारी देवी और जंजैहली में हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 12 से 15 डिग्री और न्यूनतम 3 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

येलो अलर्ट के बीच निचले इलाकों सरकाघाट और जोगिंदरनगर में बादल छाए रहने की संभावना है। पराशर झील क्षेत्र में मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई है, जहां 10 से 15 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है और तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जिससे रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं।

कमरूनाग पवित्र झील और मंदिर क्षेत्र में भी 8 से 12 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है, जबकि शिकारी देवी और आसपास के क्षेत्रों में 15 से 20 सेंटीमीटर तक बर्फ जम गई है। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। आईएमडी ने जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #मंडी
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके