Post by : Himachal Bureau
कुल्लू में स्थित सूत्रधार कला संगम द्वारा आगामी भव्य आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन संस्था के सूत्रधार भवन कार्यालय में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने की, जिसमें संस्था के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं कलाकार उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी जून माह में आयोजित होने वाले 49वां वर्षगांठ उत्सव की रूपरेखा, तैयारियों तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को अंतिम रूप देना था।
बैठक के दौरान अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि पिछले 49 वर्षों से संस्था निरंतर कला, संगीत और सांस्कृतिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि सूत्रधार कला संगम ने न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि देश के कई राज्यों और विदेशों में भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से एक मजबूत पहचान स्थापित की है। संस्था का उद्देश्य हमेशा से ही लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ युवाओं को सही दिशा प्रदान करना रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि संस्था लगातार युवाओं को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रही है, ताकि वे समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें। इसके साथ ही युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए भी संस्था निरंतर प्रयासरत है। इस दिशा में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
संस्था द्वारा वर्षभर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में नाटक, नृत्य, गीत-संगीत, लोक प्रस्तुतियां एवं अन्य सांस्कृतिक आयोजन शामिल रहते हैं, जिससे युवा पीढ़ी अपनी परंपराओं और लोक संस्कृति से जुड़ी रहती है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भव्य कुल्लू कला उत्सव के रूप में 49वां वर्षगांठ उत्सव मनाया जाएगा।
यह उत्सव 21 जून से 23 जून 2026 तक कुल्लू के ऐतिहासिक लाल चन्द प्रार्थी कला केन्द्र और अटल सदन में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोकनृत्य, समूह नृत्य, लघु नाटक, फैशन शो, समूहगान, वाद्यवृंद, लोकगीत, शास्त्रीय गायन, फिल्मी गीत और फैंसी ड्रेस जैसी कई प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।
संस्था के प्रचार-प्रसार प्रभारी सुंदर श्याम और सह प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा ने जानकारी दी कि आयोजन को सफल बनाने के लिए जल्द ही विभिन्न विद्यालयों से संपर्क कर आमंत्रण भेजे जाएंगे। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों, अभिभावकों और युवा कलाकारों से इस कुल्लू कला उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। बैठक में उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोंगेंद्र ठाकुर, भंडार प्रभारी तिलक राज चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट