Author : Prem Sagar
बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने हिमाचल प्रदेश सरकार के बजट को निराशाजनक और जनविरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की असली समस्याओं से दूर है और आम लोगों, किसानों, युवाओं और कर्मचारियों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।
उन्होंने कहा कि बंजार समेत दूरदराज के इलाकों की जरूरी समस्याएं जैसे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन इस बजट में नजर नहीं आतीं। बंजार क्षेत्र में लंबे समय से बंद बस रूट, अस्पतालों में स्टाफ की कमी और कॉलेजों में खाली पदों जैसे मुद्दों पर भी कोई ठोस घोषणा नहीं की गई।
सुरेंद्र शौरी ने आरोप लगाया कि सरकार ने सिर्फ आंकड़े और वादे दिखाकर लोगों को गुमराह किया है। जमीन पर विकास के लिए कोई साफ योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बजट में न रोजगार बढ़ाने की कोई ठोस बात है और न ही प्रदेश की आर्थिक हालत सुधारने की कोई मजबूत योजना है। लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग में भी सिर्फ केंद्र की योजनाओं का ही जिक्र किया गया है, राज्य सरकार की तरफ से कोई खास पहल नहीं दिखती।
उन्होंने कहा कि लोगों को इस बजट से राहत और विकास की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें निराशा मिली। उन्होंने सरकार से मांग की कि खासकर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
सीनियर सिटीजन काउंसिल चुनाव में तनाव, हमीरपुर में प्रक्रिया ...
Hamirpur में Senior Citizen Council election में विवाद के बाद चुनाव टला। समाज सेवा संस्था में हस्तक्
हमीरपुर में सीबीएसई काडर के लिए परीक्षा आयोजित, 5 केंद्रों प...
Hamirpur में CBSE cadre के लिए exam आयोजित, 5 centers पर 1563 teachers ने दिया पेपर। 217 absent रहे,
अंतराष्ट्रीय फॉरेस्ट दिवस पर मंडी में पौधारोपण, जंगल बचाने क...
International Forest Day पर Mandi में Eco Task Force और school ने मिलकर plantation किया। लोगों को fo
हिमाचल में गर्मी के बीच अलर्ट, 26 मार्च से बारिश और बर्फबारी...
HP Weather Update: हिमाचल में पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ी है, पर 26 March से सक्रिय हो रहे Western Dist
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बजट सत्र में पेश की हिमाचल के विकास और...
Himachal Budget 2026: CM Sukhu ने Development, Employment, Agriculture और Tourism योजनाओं से आम जनता
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नाली में मिला युवक का शव, पुलिस न...
Baddi, Barotiwala थाना क्षेत्र के नैना अपार्टमेंट के पास युवक का Suspicious Death, शव Postmortem के
डलहौजी में सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत, च...
Dalhousie के Jandari Ghat-Karelnu Road पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत और चार गंभीर Injured, पुलि