"एक्सीडेंटल विधायक" अब "झूठा विधायक" कहे जा रहे हैं कैप्टन रणजीत
"एक्सीडेंटल विधायक" अब "झूठा विधायक" कहे जा रहे हैं कैप्टन रणजीत

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

March 24, 2026 5:14 p.m. 124

सुजानपुर, 24 मार्च, रजनीश कपिल: सुजानपुर क्षेत्र की विकास योजनाओं को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा मीडिया प्रभारी इंजीनियर नरेंद्र ठाकुर ने तीखे आरोप लगाते हुए विधायक कैप्टन रणजीत सिंह और मौजूदा सरकार पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुजानपुर को 33 केवी सब-स्टेशन, आईपीएच डिवीजन और टोनी देवी डिग्री कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण सौगातें दी थीं, जिन्हें वर्तमान सरकार ने या तो ठंडे बस्ते में डाल दिया है या बंद करवा दिया।

नरेंद्र ठाकुर ने दावा किया कि चबूतरा की पीएचसी लंबे समय से बंद पड़ी है, जबकि टाउन हॉल का निर्माण कार्य भी अधर में लटका हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिरकार सरकार और विधायक किस उपलब्धि पर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं और क्यों बार-बार सुजानपुर की भोली-भाली जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

ठाकुर ने यह भी कहा कि विधानसभा में क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं जैसे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए था, लेकिन विधायक निजी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में उलझे नजर आए। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर निरंतर निशाना साधते रहे और क्षेत्र की समस्याओं को नजरअंदाज किया।

नरेंद्र ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि पहले लोग रणजीत को "एक्सीडेंटल विधायक" कहते थे, लेकिन अब उन्हें "झूठा विधायक" कहकर उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह आरोप लगाया कि सुजानपुर में जो भी ठोस विकास कार्य हुए, वे पूर्व सरकार और राजेंद्र राणा के प्रयासों का परिणाम थे।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #राजनीति #ताज़ा खबरें #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
सीनियर सिटीजन काउंसिल चुनाव में तनाव, हमीरपुर में प्रक्रिया बीच में रोकी गई हमीरपुर में सीबीएसई काडर के लिए परीक्षा आयोजित, 5 केंद्रों पर 1563 शिक्षकों ने दी परीक्षा अंतराष्ट्रीय फॉरेस्ट दिवस पर मंडी में पौधारोपण, जंगल बचाने का संदेश हिमाचल में गर्मी के बीच अलर्ट, 26 मार्च से बारिश और बर्फबारी के आसार मुख्यमंत्री सुक्खू ने बजट सत्र में पेश की हिमाचल के विकास और रोजगार की योजनाएं औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नाली में मिला युवक का शव, पुलिस ने जांच शुरू की डलहौजी में सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर नया उपकर, अनाथ बच्चों और विधवाओं के लिए मदद की योजना