Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
महिलाओं की भागीदारी से ही सशक्त लोकतंत्र का निर्माण संभव: प्रो. प्रेम कुमार धूमल
*समीरपुर, 24 मार्च 2026,: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल के समीरपुर स्थित निवास स्थान पर आज महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में नवनियुक्त सदस्य उषा बिरला, अनिता गथानिया और रीना सपहिया ने महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान की अगुवाई में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि वर्तमान राजनीति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है और उनकी सक्रिय भागीदारी के बिना सशक्त लोकतंत्र की परिकल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का परिचय दे रही हैं तथा राजनीतिक क्षेत्र में उनकी बढ़ती भागीदारी समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।
प्रो. धूमल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए टिकट वितरण में आरक्षण का प्रावधान किया और उन्हें नेतृत्व के अवसर प्रदान किए। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं, जिससे संगठन को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा केवल संगठन का एक अंग नहीं, बल्कि पार्टी की विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। महिलाओं की ऊर्जा, संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता के कारण पार्टी निरंतर सशक्त हो रही है।
इस अवसर पर उषा बिरला, अनिता गथानिया और रीना सपहिया ने महिला मोर्चा की ओर से भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो ...
Ram Mandir Donation Case में आज SIT Final Report आने की संभावना। चढ़ावा मामले में जांच तेज, ट्रस्ट न
15 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, भरवाने से पहले ...
15 July Petrol Diesel Price: देशभर में Fuel Rates जारी। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत प्रमुख श
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का आगाज आज, जीत के इरादे से उतरेगी ...
India vs England ODI Series का पहला मुकाबला आज। रोहित-विराट की वापसी के साथ टीम इंडिया जीत के इरादे
लगातार हार के बाद भारतीय टीम पर बीसीसीआई की नजर, कप्तान और क...
England T20 Series में हार के बाद BCCI भारतीय टीम के प्रदर्शन की जांच करेगा। कप्तान Shreyas Iyer और
कांगड़ा के शाहपुर में पुलिस थाने के बाहर गिरे बुजुर्ग, अस्पत...
Kangra News: शाहपुर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से मौत, Police ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत क