Author : Beli Ram Ani, District Kullu
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जनपद के आउटर सिराज क्षेत्र अंतर्गत निरमंड इलाके के नावा गांव की बेटी ज्योति, जिन्हें सभी स्नेहपूर्वक जागृति के नाम से जानते हैं, का चयन भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे निरमंड क्षेत्र और कुल्लू जनपद के लिए अत्यंत गर्व, सम्मान और हर्ष का विषय बन गई है। जागृति की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग इसे बेटियों की उड़ान और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम मान रहे हैं।
जागृति के पिता तेजा देव वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBPF) में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के पद पर कार्यरत हैं और देश की उत्तर-पूर्वी सीमा पर देशसेवा में तैनात हैं। उन्होंने वर्ष 2010-11 में संयुक्त राष्ट्र संघ की भारतीय शांति सेना के विदेशी मिशन के अंतर्गत अफ्रीका में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। देशसेवा की यही भावना जागृति के व्यक्तित्व और सपनों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
जागृति की माता श्रीमती अरुणा देवी एक गृहिणी हैं, जिन्होंने अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने व्यक्तिगत सुख, विश्राम और आराम का त्याग किया। उन्होंने हर कठिन समय में बेटियों को मानसिक संबल दिया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। परिवार में दो बेटियां हैं—बड़ी बेटी जागृति और छोटी बेटी कृतिका।
जागृति की छोटी बहन कृतिका वर्तमान में सेंट बीड्स कॉलेज, शिमला से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। वह शिक्षा के साथ-साथ बौद्धिक गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं और धर्मशाला में आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता में जिला कुल्लू का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इससे स्पष्ट है कि यह परिवार शिक्षा, अनुशासन और प्रतिभा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।
जागृति के पिता तेजा देव और माता अरुणा देवी का कहना है कि इस सफलता के पीछे उनके इष्ट देवी-देवताओं की विशेष कृपा सदैव बनी रही। इसके साथ ही उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों, ग्रामवासियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और प्रोत्साहन दिया।
इस उपलब्धि में जागृति को मार्गदर्शन देने वाले शिक्षण संस्थानों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर निरमंड, अम्बिका पब्लिक स्कूल निरमंड, राजमाता शांति देवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोखधार (निरमंड) से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ और पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से उच्च शिक्षा ग्रहण की। साथ ही एनसीसी एयर विंग, चंडीगढ़ के शिक्षकों और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें वायु सेना के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार किया।
जागृति बीते सात वर्षों से अपने स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए माता-पिता से दूर रहकर निरंतर संघर्ष करती रही हैं। उन्होंने पहले तीन वर्षों में डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और वहीं एनसीसी एयर विंग को जॉइन किया। उन्होंने एनसीसी का ‘C’ सर्टिफिकेट A ग्रेड के साथ प्राप्त कर अपनी अनुशासनप्रियता और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया।
एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान जागृति ने माइक्रो प्लेन के माध्यम से को-पायलट के निर्देशन में चंडीगढ़ में दो उड़ानें भरीं। प्रत्येक उड़ान लगभग 40-40 मिनट की रही, जिसमें उन्होंने ओवरटेकिंग, संतुलन बनाए रखने और सुरक्षित लैंडिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह अनुभव उनके आत्मविश्वास को और मजबूत करने वाला साबित हुआ और वायु सेना में जाने के उनके सपने को नई उड़ान मिली।
जागृति की यह सफलता उन सभी युवाओं और बेटियों के लिए एक सशक्त संदेश है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत निरंतर हो और परिवार का सहयोग मिले, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।
इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें, हर क्षेत्र में आगे आने की कोशिश करें और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहें। यदि जीत की केवल 1 प्रतिशत आशा भी शेष हो, तो भी पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ प्रयास जारी रखना चाहिए। अभिभावकों से भी यह अपील की गई कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि जिस क्षेत्र में उनकी रुचि हो, उसमें आगे बढ़ने के लिए उन्हें सही मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करें, ताकि वे भी जागृति की तरह देश, प्रदेश और समाज का नाम रोशन कर सकें।
भारत और इंडोनेशिया के बीच कई अहम समझौते, रिश्तों को मिली नई ...
India और Indonesia के बीच Narendra Modi, UPI, Defence, Trade समेत कई अहम समझौतों पर सहमति बनी, रणनीत
बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 976 ग्राम अफीम बरामद...
Bilaspur Crime Update: बिलासपुर पुलिस ने कार से 976 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी गिरफ्तार, NDPS Act के
स्पेन ने पुर्तगाल को हराया, रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सप...
Spain vs Portugal मुकाबले में स्पेन ने जीत दर्ज की। FIFA World Cup, Cristiano Ronaldo, Spain, Portug
आमिर खान ने तीसरी शादी के साथ शुरू किया नया सफर, पहली तस्वीर...
Aamir Khan ने Gauri Spratt से सादगी भरी शादी की। जानें Wedding Ceremony, Family और खास मेहमानों से ज
बिलासपुर-मंडी मार्ग पर बड़ा बस हादसा, बस पलटने से 16 यात्री ...
Bilaspur-Mandi Highway पर बस पलटने से 16 यात्री घायल हो गए। सभी को Civil Hospital में First Aid दिया
तीसरे टी20 मुकाबले में भारत बदलाव के साथ उतर सकता है, युवा ब...
India vs England के तीसरे T20 से पहले टीम में बदलाव के संकेत। Vaibhav Sooryavanshi पर रहेंगी खास नजर
भरमौर से लौट रही बस पर अचानक गिरी पहाड़ी की चट्टान, एक युवक ...
चम्बा बस हादसे में चलती Private Bus पर पहाड़ी से भारी Rock Fall हुआ। हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत