Post by : Himachal Bureau
कुल्लू जिले की सैंज घाटी में वर्ष 2023 और 2025 की आपदाओं के दौरान खतरे में पड़ी आबादी और भूमि को सुरक्षित करने के लिए जलशक्ति विभाग ने एक अहम योजना तैयार की है। विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं का प्रारूप बनाकर केंद्र सरकार को भेजा है।
इसी कड़ी में सैंज अस्पताल क्षेत्र से तहसील कार्यालय तक पिन पार्वती नदी से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सुरक्षा दीवार लगाने की योजना तैयार की गई है। जलशक्ति विभाग ने इस क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए 6 करोड़ 70 लाख रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) केंद्र सरकार को भेजी है।
विभाग के अनुसार, केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद यह योजना धरातल पर उतरेगी। सुरक्षा दीवार के निर्माण से सैंज का आधा बाजार और लोगों की सैकड़ों बीघा भूमि नदी के कटाव और बाढ़ के खतरे से सुरक्षित हो सकेगी।
गौरतलब है कि वर्ष 2023 और 2025 की आपदाओं के बाद यह क्षेत्र काफी हद तक असुरक्षित हो गया है। सैंज बाजार को पहले ही भारी नुकसान झेलना पड़ा है और भविष्य में भी नदी से खतरा बना हुआ है। इसी कारण स्थानीय लोगों ने सरकार से घरों, बाजार और जमीन की सुरक्षा के लिए नदी किनारे सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की थी।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह योजना शीघ्र स्वीकृत होनी चाहिए, ताकि आगामी बरसात से पहले सुरक्षा दीवार का निर्माण हो सके। इससे लोगों को राहत मिलेगी, क्योंकि वे वर्ष 2023 की बाढ़ के बाद से अब तक दहशत के साये में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
जलशक्ति विभाग लारजी के अधिशासी अभियंता गौरव शर्मा ने बताया कि अस्पताल से तहसील कार्यालय तक पिन पार्वती नदी के किनारे सुरक्षा दीवार के लिए 6.70 करोड़ रुपये की डीपीआर सरकार को भेजी गई है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट