Author : Rajesh Vyas
3 और 4 अक्तूबर के सत्संग को लेकर पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों के रूट बदले और अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था
कांगड़ा के परौर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आध्यात्मिक प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों और हुजूर जसदीप सिंह गिल की ओर से 3 और 4 अक्तूबर को आयोजित होने वाले सत्संग को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग की विस्तृत योजना तैयार की है। पुलिस प्रशासन के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर, मंडी, पालमपुर और सुजानपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों से करीब 90 हजार से 95 हजार श्रद्धालुओं के परौर पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था 5 अक्तूबर तक लागू रहेगी।
पठानकोट की ओर से परौर आने वाले भारी वाहनों, बसों, ट्रकों और टेंपो आदि को राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरांग से सत्संग केंद्र के बीच निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा करवाया जाएगा। वहीं हल्के वाहनों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरांग के परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है, ताकि मुख्य मार्गों पर अनावश्यक जाम की स्थिति न बने।
मंडी, पालमपुर और सुजानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को परौर रेलवे क्रॉसिंग के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों को ग्राम परौर के मैदान में पार्क कराया जाएगा। हल्के वाहनों, कारों और दोपहिया वाहनों के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला परौर, रेलवे स्टेशन के नजदीक और परौर-लाहला मार्ग पर अलग-अलग पार्किंग स्थान निर्धारित किए गए हैं।
Read Also: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से की वीडियो कॉल, कुशलक्षेम जाना
पुलिस प्रशासन ने सत्संग के दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए कई मार्गों पर वाहनों के रूट में बदलाव किया है। भारी वाहन, बसें, सेना के वाहन, एंबुलेंस तथा वीवीआईपी और वीआईपी काफिलों को आवश्यकतानुसार आवागमन की अनुमति रहेगी। मलां से पालमपुर: भारी वाहनों को मलां से ढाड-नगरी मार्ग के रास्ते पालमपुर की ओर भेजा जाएगा। पालमपुर से मलां: इस दिशा से आने वाले वाहनों को नगरी-ढाड मार्ग से मलां की ओर डायवर्ट किया जाएगा। धीरा से आने वाला यातायात: वाहनों को परौर-लाहला-गोपालपुर और दराटी मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा। पालमपुर से परौर: परौर की ओर आने वाले वाहनों को मेंझा रोड से नगरी की तरफ भेजा जाएगा। होशियारपुर से आने वाला यातायात: इस दिशा से आने वाले वाहनों को कांगड़ा बाईपास के रास्ते कछियारी और टांडा की ओर भेजा जाएगा।
परौर और आसपास के क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य भी चल रहा है। ऐसे में सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं और अन्य वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। पुलिस प्रशासन ने इसी को ध्यान में रखते हुए वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने को कहा है। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों की ओर से दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है।
पुलिस प्रशासन ने सत्संग में आने वाले श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। श्रद्धालुओं से कहा गया है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और मुख्य सड़कों पर वाहन पार्क करने से बचें। प्रशासन का उद्देश्य बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को व्यवस्थित रखना और परौर के साथ आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है। विशेष ट्रैफिक व्यवस्था 5 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगी।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स