Post by : Mamta
राज्य की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात के साथ ठंड का असर और अधिक बढ़ गया है। खासकर लाहौल-स्पीति और किन्नौर के ऊंचाई वाले पर्वतीय दर्रों में रविवार रात और सोमवार सुबह नई बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे पूरा क्षेत्र सफेद चादर में ढका दिखाई दिया। विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा भी बर्फ से पूरी तरह ढक गया है और यहां हल्की बर्फबारी का क्रम लगातार जारी है। बर्फ जमने और सड़कों पर फिसलन बढ़ने को देखते हुए 428 किलोमीटर लंबा लेह-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 सोमवार से वाहनों की आवाजाही के लिए आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है। यह मार्ग अब अगले वर्ष गर्मियों में दर्रों से बर्फ हटने के बाद ही खोला जाएगा। यह सड़क लद्दाख और हिमाचल को जोड़ने वाला एक बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है, जो सेना, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, पर्यटन और स्थानीय लोगों के लिए दूसरी सबसे अहम कड़ी माना जाता है।
मनाली शहर, सोलंग घाटी और आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाए रहे, वहीं पर्यटक शिमला और मनाली में इस मौसम की पहली बड़ी बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर शिमला क्षेत्र में दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में अच्छी बर्फबारी होती है। रविवार रात कुछ इलाकों में तेज हवाओं का भी असर देखा गया। इधर, प्रदेश में लगभग एक महीने से सूखे जैसी स्थिति बनी हुई थी, जिसका असर खेती और जलस्रोतों पर पड़ रहा था। ऊंचे क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे गिरने के कारण प्राकृतिक स्रोतों, नालों और झरनों में पानी जमना शुरू हो गया है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ताबो में यह माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। केलांग में भी तापमान लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है।
मैदानी जिलों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रिकार्ड किया जा रहा है और सुबह-शाम की ठंड काफी तेज महसूस हो रही है। शिमला सहित कई स्थानों पर सोमवार सुबह धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन ठंड का असर फिर भी बना रहा। वहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बरठी में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री, ऊना में 24.8 डिग्री और शिमला में 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
शिमला में चिट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, बिहार से दो आरोपी ...
Shimla में चिट्टा मामले में Police की बड़ी कार्रवाई, Bihar से दो आरोपी Arrest, खातों में लाखों के Tr
पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, बम लगाते समय युवक की मौत...
Punjab में Railway Track पर Blast, बम लगाने की कोशिश में युवक की मौत, Police और Investigation टीम अल
पालमपुर नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज, अधिकारियों को सख्त निर...
Palampur में नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज, SDM ने अधिकारियों को बूथ व्यवस्था, सुरक्षा और सुविधाएं सु
बैजनाथ में बढ़ती गर्मी के बीच स्कूलों के समय बदले, नए निर्दे...
Baijnath में बढ़ती गर्मी को देखते हुए SDM ने स्कूलों के समय बदले, बच्चों की safety के लिए पानी, भोजन
रोहड़ू में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग, महिला की मौके...
Rohru में Religious Program के दौरान Firing से महिला की मौत, Police जांच जारी, लापरवाही पर उठे सवाल
डीपीएस स्कूल में छात्र पर हमला, मारपीट में चार दांत टूटे, पु...
DPS School में Student Fight के दौरान हमला, 4 दांत टूटे। Police जांच जारी, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन
हिमाचल गौरव सम्मान मिलने पर डॉ ओम प्रकाश शर्मा ने जताया आभार...
Himachal में Award मिलने पर डॉ ओम प्रकाश शर्मा ने Chief Minister का आभार जताया, कहा इससे साहित्य और