Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और हिमपात का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे पूरे प्रदेश में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को लाहौल, कुल्लू, शिमला और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई, जिससे ऊपरी इलाकों में जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। मौसम के इस बदलाव ने ठंड को और बढ़ा दिया है और लोगों को दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 23 मार्च को कुल्लू, सोलन और बिलासपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, शनिवार और रविवार को मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वीरवार को कुल्लू, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, चंबा और शिमला समेत अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात देखने को मिला।
मनाली में 53 मिमी, तीसा में 33 मिमी और सराहन में 32.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं केलांग, गोंदला और कुकुमसेरी में 10 से 13 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम के इस असर से सड़कों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। मनाली से केलांग के बीच केवल फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही हो रही है, जबकि जलोड़ी दर्रा आंशिक रूप से प्रभावित बताया गया है।
बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 12 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया है। शिमला में 12.6 डिग्री, धर्मशाला में 17 डिग्री, भुंतर में 15.4 डिग्री और ऊना में 17.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान नाहन में 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है, साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
वीरवार शाम से मनाली में लगातार बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। अटल टनल रोहतांग में लगभग तीन फीट तक बर्फबारी दर्ज की गई है, जिसके चलते लाहौल की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। मनाली से केवल पलचान तक ही वाहनों को भेजा जा रहा है, जबकि सोलंगनाला तक केवल फोर बाई फोर वाहनों की ही अनुमति है।
लगातार बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर अलेउ के पास डंगा गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गई, जिससे लंबा जाम लग गया। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मंडी जिले में जालंधर-मंडी अटारी मार्ग पर चलाल कैंची मोड़ के पास अचानक भारी मात्रा में मलबा गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। करीब एक घंटे तक सड़क पर लंबा जाम लगा रहा, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया वाहन चालकों को भी रास्ता निकालना मुश्किल हो गया।
जाम में फंसे लोगों ने प्रशासन से जल्द राहत देने की मांग की। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में इस स्थान पर अक्सर मलबा गिरने की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे बार-बार यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ। एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने संबंधित निर्माण कंपनी के अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर सड़क बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मलबा हटाकर यातायात को सामान्य किया जाएगा। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और संवेदनशील स्थानों पर सावधानी से वाहन चलाएं।
कुल्लू के जच्छणी क्षेत्र में भुंतर-मणिकर्ण मुख्य सड़क पर नाले का मलबा आने से सड़क बंद हो गई। शुक्रवार सुबह नाले का मलबा सड़क पर आ गया, जिसमें एक कार भी फंस गई। इसके कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। वहीं सैंज-सियूंड मार्ग के बंद होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
लगातार बारिश के चलते घुमारवीं-सरकाघाट स्टेट हाईवे पर हालात खराब हो गए। शुक्रवार सुबह सड़क का एक हिस्सा दलदल में बदल गया, जिससे दो भारी ट्रक बीच सड़क में फंस गए। इसके कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए यातायात को वैकल्पिक मार्ग वाया मोरसिंघी की ओर मोड़ दिया।
हिमाचल हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी को दी राहत, कारोबारी की शिका...
पूर्व डीजीपी संजय कुंडू को High Court से राहत मिली। Threat Case, SIT Report और FIR से जुड़े मामले मे
कांगड़ा में तीन दिन से लापता युवक का मिला शव, पुलिस हर पहलू ...
कांगड़ा में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी। Police Investigation, Forensic Team और Postmortem Repor
चेन्नई में पहली बार गूंजेगा बिग बैश लीग का रोमांच, 12 दिसंबर...
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐलान किया है कि Big Bash League का पहला Overseas Match भारत में होगा। चेन्नई
मुख्यमंत्री सुक्खू ने लॉन्च की जल विभाग की नई किताब, जानिए क...
मुख्यमंत्री सुक्खू ने Water Laws पुस्तक जारी की। Good Governance, Water Supply, Sewerage और Irrigati
ऊना के लोगों का सफर होगा आसान, करटोली से अंबाला तक शुरू होगी...
Una के यात्रियों को बड़ी सौगात, Kartoli से Ambala तक नई Express Train चलेगी। रेलवे बोर्ड की मंजूरी क
धर्मशाला में 70 लाख की चोरी का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्त...
Dharamshala में 70 लाख की चोरी का खुलासा। Police ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोना-चांदी बरामद किया
स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल...
स्विट्जरलैंड ने Penalty Shootout में कोलंबिया को 4-3 से हराकर FIFA World Cup के क्वार्टर फाइनल में ज