Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मंगलवार रात से शुरू हुआ बारिश और बर्फबारी का दौर बुधवार को भी जारी रहा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस बदलाव से प्रदेश में ठंड एक बार फिर बढ़ गई है।
अटल टनल रोहतांग, धुंधी, लाहौल और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। इसके अलावा रोहतांग दर्रा, बारालाचा, शिंकुला और कुंजम दर्रा में भी बर्फबारी जारी रही। बर्फबारी के कारण इन क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई जगहों पर आवाजाही मुश्किल हो गई है।
खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अटल टनल की ओर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। सुबह नेहरूकुंड में ही वाहनों को रोक दिया गया। वहीं जलोड़ी दर्रे से होकर शुरू किया गया यातायात भी शाम को बर्फबारी के कारण फिर से बंद करना पड़ा।
मौसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार के लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। छह जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट है, जबकि किन्नौर को छोड़कर अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
ऊपरी शिमला, किन्नौर और कुल्लू के कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे और शाम होते ही मौसम और खराब हो गया। निचले क्षेत्रों में बारिश शुरू हुई, जबकि ऊना में भी दिनभर बादल और ठंडी हवाएं चलती रहीं।
बर्फबारी और खराब मौसम के कारण कुल्लू में 11 सड़कें और 11 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। वहीं लाहौल-स्पीति में 134 सड़कें और 15 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि मनाली से केलांग के बीच छोटे वाहनों के लिए यातायात बहाल कर दिया गया है, जिससे कुछ राहत मिली है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम को देखते हुए ही यात्रा करें और जरूरी सावधानी बरतें।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट