Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह प्रदेश के पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया गया। कई इलाकों में ठंड के कारण पेयजल पाइप जम गए हैं, जिससे लोगों को पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चंबा और लाहुल-स्पीति की ऊंचाई वाली पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार ताबो, कुकुमसेरी, कल्पा, नारकंडा और सोलन में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। ताबो प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में माइनस 6.7, कल्पा में माइनस 4.2, नारकंडा में माइनस 1.5 और सोलन में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। अन्य मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस एक से छह डिग्री और निचले व मैदानी इलाकों में पांच से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। वहीं ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में नौ जनवरी तक घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में सुबह और शाम के समय दृश्यता कम रहने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि छह जनवरी के बाद 11 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि ठंड से राहत के कोई खास संकेत नहीं हैं। सोमवार को राजधानी शिमला सहित कई इलाकों में दिन के समय धूप खिली रही, लेकिन तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर बना रहा। प्रशासन ने लोगों को कोहरे और शीतलहर को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
आईपीएल में कोलकाता की शानदार जीत, दिल्ली को 8 विकेट से हराकर...
IPL मुकाबले में Kolkata ने Delhi को 8 विकेट से हराया, लगातार चौथी जीत दर्ज की, जबकि हार के बाद दिल्ल
बद्दी में बड़ी कार्रवाई: नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद, 2 गिर...
बद्दी में Drug Raid के दौरान नशीली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद, NDPS Act में 2 गिरफ्तार, पुलिस की सख्त
हिमाचल में बड़ा बदलाव: सर्किट हाउस जनता के लिए खुले, डिजिटल ...
हिमाचल में परिपथ गृह आम जनता के लिए खुले, साथ ही Digital Gate Pass सिस्टम लागू, CM ने नई online सुवि
हिमाचल में मौसम का बड़ा बदलाव: 11 मई से पश्चिमी विक्षोभ, ऑरे...
Shimla मौसम केंद्र ने Himachal में 11 मई से Western Disturbance की चेतावनी दी। 12-13 मई को तेज आंधी,
सोलन के कसौली में खाई में गिरा PWD बुलडोजर, चालक की मौके पर ...
सोलन के Kasauli क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के दौरान PWD bulldozer 250 फीट गहरी खाई में गिरा। हादसे मे
इंदौरा के ढसौली में लापता 22 वर्षीय युवक पंकज की ब्यास नदी म...
इंदौरा के Dhassoli गांव में लापता युवक Pankaj की Beas River में लाश मिली। Cyprus visa मिलने के बाद ह
हिमाचल में कम छात्र संख्या वाले 100 सरकारी स्कूलों को किया ज...
हिमाचल में School Merger प्रस्ताव के तहत 100 स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी। शिक्षा व्यवस्था सुधार,