Post by : Himachal Bureau
चैत्र नवरात्र के चौथे दिन हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार की छुट्टी होने के कारण सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों—चिंतपूर्णी, ज्वाला जी, श्री नयना देवी, बज्रेश्वरी देवी और चामुंडा देवी—में कुल 1 लाख 20 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भक्तों ने दिल खोलकर चढ़ावा भी अर्पित किया। चार मुख्य शक्तिपीठों में कुल 41 लाख 35 हजार 547 रुपये का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। इसमें सबसे अधिक चढ़ावा श्री नयना देवी मंदिर में दर्ज किया गया, जहाँ 28 हजार भक्तों ने हाजिरी लगाई और मंदिर न्यास को 14 लाख 53 हजार 512 रुपये की नकद राशि प्राप्त हुई।
धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में चौथे नवरात्र पर लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर के अनुसार, यहाँ तीसरे नवरात्र के दौरान 9 लाख 87 हजार 392 रुपये का चढ़ावा आया। वहीं, ज्वाला जी मंदिर में सबसे अधिक 42 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका, जहाँ मंदिर न्यास को 9 लाख 87 हजार 392 रुपये प्राप्त हुए। कांगड़ा स्थित बज्रेश्वरी देवी मंदिर में 12 हजार भक्तों ने दर्शन किए और यहाँ 4 लाख 10 हजार 97 रुपये का चढ़ावा चढ़ा। इसी प्रकार, चामुंडा देवी मंदिर में भी 8 हजार श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाया। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई असुविधा न हो।
सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ दियोटसिद्ध में भी भारी रौनक
शक्तिपीठों के साथ-साथ उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर, दियोटसिद्ध में भी रविवार को श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा रहा। यहाँ लगभग 50 हजार भक्तों ने बाबा जी के दरबार में हाजिरी भरी। हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और विदेशों से आए श्रद्धालु जत्थों के रूप में बाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। चैत्र मास के मेलों के कारण दियोटसिद्ध में हर वर्ष की तरह इस बार भी भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और लंगर की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आ रहा है।
सीनियर सिटीजन काउंसिल चुनाव में तनाव, हमीरपुर में प्रक्रिया ...
Hamirpur में Senior Citizen Council election में विवाद के बाद चुनाव टला। समाज सेवा संस्था में हस्तक्
हमीरपुर में सीबीएसई काडर के लिए परीक्षा आयोजित, 5 केंद्रों प...
Hamirpur में CBSE cadre के लिए exam आयोजित, 5 centers पर 1563 teachers ने दिया पेपर। 217 absent रहे,
अंतराष्ट्रीय फॉरेस्ट दिवस पर मंडी में पौधारोपण, जंगल बचाने क...
International Forest Day पर Mandi में Eco Task Force और school ने मिलकर plantation किया। लोगों को fo
हिमाचल में गर्मी के बीच अलर्ट, 26 मार्च से बारिश और बर्फबारी...
HP Weather Update: हिमाचल में पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ी है, पर 26 March से सक्रिय हो रहे Western Dist
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बजट सत्र में पेश की हिमाचल के विकास और...
Himachal Budget 2026: CM Sukhu ने Development, Employment, Agriculture और Tourism योजनाओं से आम जनता
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नाली में मिला युवक का शव, पुलिस न...
Baddi, Barotiwala थाना क्षेत्र के नैना अपार्टमेंट के पास युवक का Suspicious Death, शव Postmortem के
डलहौजी में सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत, च...
Dalhousie के Jandari Ghat-Karelnu Road पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत और चार गंभीर Injured, पुलि