रेहड़ी-फड़ी व फल-सब्ज़ी विक्रेताओं की समस्याओं पर अहम बैठक
रेहड़ी-फड़ी व फल-सब्ज़ी विक्रेताओं की समस्याओं पर अहम बैठक

Author : Beli Ram Ani, District Kullu

Jan. 21, 2026 10:52 a.m. 1474

रेहड़ी-फड़ी और फल-सब्ज़ी विक्रेताओं की समस्याओं को लेकर सीटू से सम्बद्ध यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक आज ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक के संबंधित अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने मिलकर विक्रेताओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने विक्रेताओं को आ रही परेशानियों को अधिकारियों के सामने रखा। उन्होंने पहचान पत्र जारी करने, स्थायी वेंडिंग ज़ोन तय करने, बेवजह चालान काटने और हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही साफ पानी, शौचालय और बैठने जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि रेहड़ी-फड़ी और फल-सब्ज़ी विक्रेता आम लोगों को सस्ती और ताज़ी चीजें उपलब्ध कराते हैं। ऐसे में उनके रोज़गार की सुरक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि नियमों के तहत विक्रेताओं को काम करने का पूरा अवसर दिया जाए।

अधिकारियों ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और नियमों के अनुसार समाधान निकालने का आश्वासन दिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी विक्रेताओं के हित में सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई और जल्द ठोस कदम उठाने पर सहमति बनी।

यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का उचित समाधान नहीं निकला तो 12 फरवरी को दोपहर 2 बजे के बाद कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके