Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर। जिले के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब शहरवासियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए एक नई और बेहतर जगह मिलने जा रही है। जिला प्रशासन ने हमीरपुर के हीरानगर स्थित चिल्ड्रन पार्क के बाहरी क्षेत्र को स्ट्रीट फूड हब के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। इस विशेष पहल के तहत लोगों को घूमने-फिरने, सुबह-शाम टहलने, योग और एक्सरसाइज के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने की सुविधा मिलेगी। इस परियोजना को वन विभाग के माध्यम से लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा।
प्रस्तावित Food Hub में हिमाचल की पारंपरिक संस्कृति और देश के अलग-अलग हिस्सों के व्यंजनों का स्वाद उपलब्ध करवाने की योजना है। यहां हिमाचली धाम, मक्की की रोटी, सरसों का साग, सिड्डू, परांठे जैसे पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ डोसा, इडली, समोसा, टिक्की और अन्य भारतीय व्यंजन भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा लोगों को Indian Food के साथ कॉन्टीनेंटल फूड और कई अन्य खाने की चीजों का स्वाद भी मिलेगा। प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि फूड हब में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
जिला प्रशासन की इस योजना से न केवल लोगों को मनोरंजन और खाने-पीने की बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय छोटे व्यापारियों को भी कारोबार के लिए उचित स्थान उपलब्ध होगा। फूड स्टॉल्स के निर्माण से कई लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में आने वाले लोगों को अब पार्किंग की समस्या से भी राहत मिलेगी। योजना के तहत वाहनों की पार्किंग की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर इस तरह के Street Food Hub सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। कुल्लू जिले के मढ़ी और जलोड़ी पास जैसे स्थानों पर पर्यटक इन सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। इन्हीं की तर्ज पर हीरानगर में भी आधुनिक फूड स्टॉल्स स्थापित करने की योजना बनाई गई है।
Read Also: कांगड़ा में खड्ड किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच शुरू
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि हमीरपुर में लंबे समय से ऐसे स्थान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ सुकून के पल बिता सकें और पसंदीदा व्यंजनों का आनंद भी ले सकें। उन्होंने कहा कि हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क के बाहरी क्षेत्र को विकसित करने का उद्देश्य लोगों को एक बेहतर Outing Place उपलब्ध करवाना है। इससे शहर की सुंदरता और पहचान भी बढ़ेगी। प्रशासन का प्रयास है कि यह स्थान हमीरपुर के लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले आगंतुकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बने।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स