जोगिंद्रनगर की साई मार्केट में मां दुर्गा पूजा शुरू, नौ दिनों तक होगी भजन संध्या
जोगिंद्रनगर की साई मार्केट में मां दुर्गा पूजा शुरू, नौ दिनों तक होगी भजन संध्या

Author : Rajesh Vyas

Oct. 12, 2026 10:19 a.m. 332

जोगिंद्रनगर, 11 अक्टूबर। जोगिंद्रनगर की साई मार्केट में रविवार को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिओ मार्ट के सामने सजाए गए पंडाल में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और घट स्थापना के साथ मां महिषासुर मर्दिनी सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गईं।

पूजा-अर्चना के साथ हुई घट स्थापना

नवरात्र के पहले दिन पंडाल में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मां महिषासुर मर्दिनी की मूर्ति स्थापना के साथ श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। आयोजन के लिए साई मार्केट में विशेष रूप से पंडाल सजाया गया है।

नौ दिनों तक सुबह-शाम होगी आरती

आयोजन समिति के सचिव नितेश शर्मा ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक प्रतिदिन सुबह और शाम महामाई की आरती की जाएगी। इसके साथ ही हर दिन भजन संध्या का आयोजन भी होगा, जिसमें श्रद्धालु माता की भक्ति में शामिल होंगे।

Read Also: कुल्लू के पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए सरकार ने 3 करोड़ रुपये किए स्वीकृत: धर्माणी

अश्वनी और पुष्पा शर्मा होंगे विशेष यजमान

पंडित सतीश शर्मा ने बताया कि नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक अश्वनी शर्मा और पुष्पा शर्मा विशेष यजमान के रूप में प्रतिदिन पूजा में बैठेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। साई मार्केट में शुरू हुए इस आयोजन के दौरान समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। नवरात्र के आगामी दिनों में पंडाल में पूजा-अर्चना, आरती और भजन संध्या का क्रम जारी रहेगा।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #मनोरंजन #ताज़ा खबरें #मंडी
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
पूर्णाहुति के साथ रामशहर में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ संपन्न कुमारसैन के गौरव शर्मा की MTV Roadies में एंट्री, चोपाला का बढ़ाया मान ब्राहलड़ी और डुढाणा में जल्द बनेंगी संपर्क सड़कें, लगेंगे हैंडपंप सदियों पुरानी देव परंपरा के तहत चूड़धार रवाना हुए विजट महाराज हमीरपुर महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रतियोगिता में टॉप-10 में जगह बनाई मेहलरू में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर हमीरपुर में रैपिडो की शुरुआत, बाइक टैक्सी से सफर करना हुआ आसान करियर पॉइंट विश्वविद्यालय में समर्थ स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ