अटल सुपर-स्पेशियलिटी संस्थान में EUS सिस्टोगैस्ट्रोस्टॉमी से पेट के मरीजों का सफल इलाज
अटल सुपर-स्पेशियलिटी संस्थान में EUS सिस्टोगैस्ट्रोस्टॉमी से पेट के मरीजों का सफल इलाज

Post by : Himachal Bureau

Feb. 17, 2026 12:58 p.m. 2598

अटल सुपर-स्पेशियलिटी आयुविज्ञान संस्थान, चामियाणा के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने हाल ही में दो जटिल और जीवनरक्षक प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक की हैं। इन प्रक्रियाओं में एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड (EUS) गाइडेड सिस्टोगैस्ट्रोस्टॉमी का उपयोग किया गया। यह न्यूनतम इनवेसिव तकनीक है, जिसका उद्देश्य तीव्र पैंक्रियाटाइटिस के बाद पेट में बनने वाले पस या तरल पदार्थ को सुरक्षित रूप से निकालना है।

पहला मामला एक युवा महिला का था, जिसे लगातार उल्टियां और तेज पेट दर्द हो रहा था। दूसरा मामला एक पुरुष का था, जिसके पेट में कई कलेक्शन बन गए थे और वह भोजन नहीं कर पा रहा था। दोनों मरीजों का ईयूएस गाइडेड सिस्टोगैस्ट्रोस्टॉमी से सफल इलाज किया गया और अब वे स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

इस उपलब्धि से अब मरीजों को प्रदेश के भीतर ही उन्नत उपचार मिल सकेगा, जिससे समय, खर्च और यात्रा की परेशानी कम होगी। अस्पताल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों से अत्याधुनिक मशीनरी उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया।

यह जटिल प्रक्रिया प्रो बृज शर्मा के नेतृत्व में डॉ राजेश शर्मा, डॉ विशाल बोध, डॉ आशीष चौहान, डॉ जगरोप, डॉ नवीन, डॉ यशदीप, डॉ नलिन और तकनीकी टीम ने की।

एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड (EUS) तकनीक एंडोस्कोपी और अल्ट्रासाउंड को जोड़ती है, जिससे डॉक्टर पेट और संक्रमित कलेक्शन के बीच सुरक्षित मार्ग बनाकर ड्रेनेज कर सकते हैं। साथ ही विभाग ने कोलैंजियोस्कोपी भी शुरू की है, जिससे पित्त नलिकाओं की जांच, पथरी तोड़ना और बायोप्सी करना आसान हो गया है।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #स्वास्थ्य लाभ #सुखविंदर सिंह सुक्खू
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता