समीरपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रो. धूमल से लिया आशीर्वाद
समीरपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रो. धूमल से लिया आशीर्वाद

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

May 29, 2026 2:35 p.m. 1842

हमीरपुर जिला के समीरपुर क्षेत्र में पंचायत चुनावों के बाद नवनिर्वाचित प्रधान एवं उप प्रधानों ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास, जनसेवा और पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

मुलाकात के दौरान प्रो. धूमल ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला होती हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए।

प्रो. धूमल ने गांवों के विकास, युवाओं के उत्थान, महिलाओं के सशक्तिकरण और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि नव निर्वाचित प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने में सफल रहेंगे।

इस अवसर पर भाजपा हमीरपुर मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान, पूर्व मंडल अध्यक्ष आदर्शकांत, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, सुशील ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और अन्य जनहित योजनाओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। अंत में सभी नवनिर्वाचित प्रधान एवं उप प्रधानों को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #राजनीति #ताज़ा खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का नाम रोशन सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर 51 हजार जुर्माना मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा