Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर शहर के लिए विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने गृह जिले के लोगों को एक और बड़ी सौगात देने की तैयारी में हैं। नगर निगम का दर्जा मिलने और लगभग 125 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक नए बस स्टैंड के निर्माण कार्य के बाद अब हमीरपुर शहर को एक भव्य बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लैक्स मिलने जा रहा है, जो शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
प्रस्तावित योजना के अनुसार, निर्माणाधीन नए बस स्टैंड का कार्य पूरा होते ही वर्तमान बस स्टैंड की भूमि पर एक आधुनिक और बहुउद्देशीय शॉपिंग कांप्लैक्स का निर्माण किया जाएगा। इस कांप्लैक्स में बड़े स्तर पर शॉपिंग मॉल, ऑडिटोरियम, पर्याप्त पार्किंग सुविधा और अन्य आधुनिक नागरिक सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा। इसका उद्देश्य न केवल शहरवासियों को बेहतर खरीदारी और मनोरंजन की सुविधाएं देना है, बल्कि बाहर से आने वाले लोगों को भी एक आधुनिक सिटी सेंटर उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा इस बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लैक्स की विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। योजना के पहले चरण में वर्तमान बस स्टैंड की जमीन को शहरी विकास विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जैसे ही नया बस स्टैंड पूरी तरह से चालू होगा, उसी के साथ पुराने बस स्टैंड की जगह पर शॉपिंग कांप्लैक्स के निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इस परियोजना को पूरी तरह आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जा रहा है।
नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने जानकारी दी कि इस प्रस्तावित शॉपिंग कांप्लैक्स के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत की योजना तैयार की गई है। इस योजना में हमीरपुर शहर के वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रावधान शामिल किए गए हैं। खासतौर पर शहर के व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और प्रतिदिन बड़ी संख्या में शहर में आने वाले लोगों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
आयुक्त ने बताया कि इस पूरे क्षेत्र को एक बड़े और आधुनिक सिटी सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। यहां एक ही स्थान पर खरीदारी, मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियों और पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे शहर के बीचों-बीच लोगों को बेहतरीन अनुभव मिल सकेगा। यह परियोजना न केवल हमीरपुर की शहरी तस्वीर बदलेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट