Post by : Himachal Bureau
चंबा: जिले के भटियात और डलहौजी उपमंडलों में महिलाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। कुल 64 पदों पर भर्ती के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत 2 सितंबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकती हैं।बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी धर्मवीर के अनुसार भटियात क्षेत्र में 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 28 सहायिका के पद रिक्त हैं। इसके अतिरिक्त 2/4 बकलोह कैंट आंगनबाड़ी केंद्र में एक कैच कार्यकर्ता और एक कैच सहायिका का पद भी शामिल है। डलहौजी क्षेत्र में छह कार्यकर्ता और 19 सहायिका के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
भर्ती के लिए भटियात और डलहौजी क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केंद्रों को शामिल किया गया है। इनमें साहला, काथला, धामग्राम, मतिहार, बनोली, पुखरेख, दुआली, चलाहड़ी, डलहौजी क्लब, पारला मेल, कनियाडका, समलेउ, कुट और महतोली सहित कई केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा कलहेतर, कथयाड़ी, छोंटलू, नरवाड़ी, नहिनाल, धारणा, खरेड़ा, मुराड़ी, बलेरा बासा, गोरत, द्रमण, अंगरेड़, छांव, पुरखड़ा, अनाई, मैहली, तलारा, गुदवाना, कुठारा, जाम्बल, नैनीखड्ड, जतरून, मिहाल, ललहेड़, मीहणू, कैहल, वैली, संजय, कुन्ना, ऊपरी गुनियाला, भोटन, सुकड़ाई बाई, बस स्टैंड, खडांदर, छाणा, भरेरा, फरोली, रूलयाणी, मोतीटिव्यां, चकरा, भटेड और समोट समेत अन्य केंद्रों के पद भी इस भर्ती में शामिल हैं।
आंगनबाड़ी भर्ती में केवल पात्र महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी का संबंधित केंद्र के लाभार्थी क्षेत्र में सामान्य रूप से रहने वाले परिवार से होना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तारीख तक आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उम्मीदवार का जमा दो उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 का वैध आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसे सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी और प्रति हस्ताक्षरित किया गया हो।
उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांगता, अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, परित्यक्ता तथा सात वर्षों से लापता पति वाली महिलाओं को निर्धारित नियमों के अनुसार अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को भी संबंधित प्रमाण पत्र के आधार पर अतिरिक्त अंक मिलेंगे।
Read Also: ओपीएस में बदलाव नहीं होगा, पालमपुर में 10 इलेक्ट्रिक बसें रवाना
भटियात उपमंडल के उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार 8 सितंबर 2026 को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय चुवाड़ी में होगा। डलहौजी उपमंडल के अभ्यर्थियों की प्रक्रिया 11 सितंबर 2026 को उपमंडलाधिकारी कार्यालय डलहौजी में आयोजित की जाएगी। इसके लिए अलग से सूचना जारी नहीं की जाएगी।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे