₹3.86 करोड़ से पहाड़ होगा सुरक्षित कालीघार में सुदृढ़ीकरण तेज
₹3.86 करोड़ से पहाड़ होगा सुरक्षित कालीघार में सुदृढ़ीकरण तेज

Post by : Himachal Bureau

Feb. 17, 2026 3:56 p.m. 2508

लाहड़ू–चुवाड़ी संपर्क मार्ग पर कालीघार के समीप बरसात के दिनों में भूस्खलन की समस्या से अब राहगीरों को राहत मिलने जा रही है। इस संवेदनशील क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने हार्ड रॉक सुरक्षा कार्य शुरू कर दिया है, जिस पर करीब तीन करोड़ 86 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

इस परियोजना के तहत पहाड़ी ढलानों को मजबूत करने के लिए हैवी नेट बोल्टिंग और डीटी मैश लगाया जाएगा। इससे भूस्खलन की आशंका वाले हिस्से को स्थायी सुरक्षा मिलेगी और मार्ग पर यातायात बाधित होने की समस्या में कमी आएगी।

गौरतलब है कि भारी बारिश के दौरान कालीघार क्षेत्र में अक्सर भूस्खलन होता रहा है। इससे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में आने वाले पर्यटकों और विश्वविख्यात मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मार्ग अवरुद्ध होने से यातायात प्रभावित होता और सुरक्षा जोखिम बना रहता था।

अब पीडब्ल्यूडी द्वारा कालीघार के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क, सुरक्षा और आधारभूत ढांचे से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन नरेंद्र चौधरी ने बताया कि सुदृढ़ीकरण का काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इससे भविष्य में भूस्खलन की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा और लोगों को सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि कालीघार के सुधार से वाहन चालकों और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र में सालभर निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित हो सकेगी।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #चंबा
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता